[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने किया खेतड़ी क्षेत्र का दौरा, आगामी विधानसभा चुनाव के तहत मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने किया खेतड़ी क्षेत्र का दौरा, आगामी विधानसभा चुनाव के तहत मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने किया खेतड़ी क्षेत्र का दौरा, आगामी विधानसभा चुनाव के तहत मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

खेतड़ी नगर : जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने शुक्रवार को जिले के खेतड़ी क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया । जिला कलक्टर ने खेतड़ी के गौरीर, सीहोड़, नांगलिया, मेहाड़ा, दुधवा शिमला एवं गोठड़ा के मतदाता केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । उन्होंने अधिकारियों को मतदाता केंद्रों पर आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील मतदान केंद्रों, एसएसआर के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान, घर-घर सर्वे के बारे में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की ।

उन्होंने राजस्थान-हरियाणा सीमा के पास स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सीमावर्ती क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने आमजन से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष, भय मुक्त व शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है ।

केसीसी प्रोजेक्ट का दौरा करती नीमकाथाना कलक्टर श्रुति भारद्वाज

केसीसी : नीमकाथाना जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने शुक्रवार को खेतड़ी कॉपर प्रोजेक्ट का उपखंड व केसीसी अधिकारियों के साथ दौरा किया। इससे पूर्व केसीसी प्रोजेक्ट के डीबी में पहली बार जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज के पधारने पर केसीसी महाप्रबंधक घनश्याम दास गुप्ता ने कलेक्टर का स्वागत किया। तथा जीरो मीटर लेवल तक जाकर संपूर्ण प्रक्रिया को विस्तार से बताया। उन्होंने महाप्रबंधक जीडी गुप्ता से खदान में होने वाले खनन की जानकारी ली। इस दौरान जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने केसीसी अधिकारियों की बैठक कर खदान की कार्यप्रणाली को समझा तथा कर्मचारियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए। इस दौरान खेतड़ी एसडीएम जयसिंह, तहसीलदार विवेक कटारिया, सवाई सिंह सिराधना सहित केसीसी अधिकारी मौजूद रहे।

इसके बाद गोठड़ा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । उन्होंने अधिकारियों को मतदाता केंद्रों पर आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उन्होंने संवेदनशील मतदान केंद्रों, एसएसआर के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान, घर-घर सर्वे के बारे में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की । उन्होंने राजस्थान-हरियाणा सीमा के पास स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सीमावर्ती क्षेत्र का जायजा लिया । उन्होंने संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया ।

खेतड़ीनगर.केसीसी प्रोजेक्ट का दौरा करती नीमकाथाना कलक्टर श्रुति भारद्वाज

खेतड़ी. उपखंड अधिकारी जय सिंह ने बताया इस मौके पर जिला कलेक्टर ने विधानसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों तथा जिन बूथों पर अधिकतम नाम जोड़े गए हैं या हटाए गए हैं का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों से वोटर लिस्ट अपग्रेडेशन के संबंध में तथा घर-घर ऑनलाइन अपडेट के स्टेटस की जानकारी ली । विधानसभा क्षेत्र के 20 सेक्टरों में 22 से 26 सितंबर तक सेक्टर अधिकारियों व सेक्टर पुलिस अधिकारियों के संयुक्त भ्रमण के संबंध में निर्देशित किया। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गोरीर का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने विद्यालय में बने स्मार्ट क्लासरूम, पोषाहार कक्ष व पुस्तकालय का निरीक्षण किया तथा कक्षाओं में जाकर बच्चों के साथ संवाद किया। इस मौके पर सरकारी स्कूल के छात्रों ने जिला कलेक्टर के सवालों का जवाब अंग्रेजी में दिया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी जय सिंह, तहसीलदार विवेक कटारिया व प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश शर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet