[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोटासरा बोले- साबित करें मैं भ्रष्टाचारी हूं, राजनीति छोड़ दूंगा:लक्ष्मणगढ़ में कहा- भाजपा ईडी की छापेमारी करवा रही, मेरे दोस्तों-रिश्तेदारों को परेशान कर रही एजेंसियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

डोटासरा बोले- साबित करें मैं भ्रष्टाचारी हूं, राजनीति छोड़ दूंगा:लक्ष्मणगढ़ में कहा- भाजपा ईडी की छापेमारी करवा रही, मेरे दोस्तों-रिश्तेदारों को परेशान कर रही एजेंसियां

सीकर : पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ पर तंज कसते हुए कहा कि हम लोगों ने संभाग मांगा था और आज सीकर संभाग बन गया है। राठौड़ जी सीकर के नीचे चूरू आता है, उसमें आते हैं।

डोटासरा ने यह बात सीकर के लक्ष्मणगढ़ नेहरू खेल स्टेडियम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। डोटासरा और चिकित्सा मंत्री प्रसादी लाल मीणा लक्ष्मणगढ़ में 45 करोड़ की लागत से बन रहे जिला हॉस्पिटल के नए भवन का शिलान्यास करने आए थे। इस मौके पर सभा में वे राठौड़ को आड़े हाथों लिया।

मंच पर बैठे हुए कांग्रेस नेता।
मंच पर बैठे हुए कांग्रेस नेता।

2013 में राजेंद्र राठौड़ मुझे चुनाव जिताकर गए
डोटासरा ने कहा कि जब मैं 2013 में चुनवा लड़ा था। तब राठौड़ साहब मुझे चुनाव जिताकर गए थे। राठौड़ साहब ने उस समय रामलीला मैदान में कहा था कि गोविंद डोटासरा घमंडी है, भ्रष्टाचारी है। तहसीलदार, थानेदार से पैसे लेता है, कमीशन लेता है, बाल ऊपर करके रखता है। यह कमियां गिनाकर गए थे। उन्होंने कहा था कि गोविंद सिंह डोटासरा को मत ज़िताओ, मेरे मित्र सुभाष महरिया कट्टर ईमानदार है उसे ज़िताओ। उस कट्टर ईमानदार सुभाष महरिया को घर भेज दिया गया।

पूर्व विधायक केडी बाबर की प्रशंसा की
डोटासरा ने कहा कि ये जो लंबा-लंबा मुंह निकालकर और बड़ी महंगी गाड़ियों में बाणा बदलकर आ रहे है। उनका एक रुपए का काम लक्ष्मणगढ़ के लिए नहीं किया हुआ। उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक केडी बाबर की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर सीकर में थोड़ा बहुत काम किसी ने किया तो भाजपा के सीकर के विधायक रहे केसरदेव बाबर ने किया।

कार्यक्रम में बैठे लोग।
कार्यक्रम में बैठे लोग।

परिवर्तन यात्रा को बताया डुक्का- डुक्की फिल्म

डोटासरा ने कहा कि लक्ष्मणगढ़ में निकाली गई परिवर्तन यात्रा डुक्का- डुक्की फिल्म थी l हमारे यहां पर दो-चार दिन पहले डुक्का- डुक्की फ़िल्म चली थी l फिल्म में एक नारा बोलने वाला ले आए और दूसरे नारे लगाने वाले ले आए l उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा में सारे लोग भढ़ाढर के पास फ़ार्म हाउस से पैसे देकर बुलाए गए थे।

मेरे दोस्तों, रिश्तेदारों को परेशान कर रही एजेंसियां

भाजपा पर आरोप लगाते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मेरे रिश्तेदार, मेरे मित्र, मेरे बेटे के साथ पढ़े हुए मित्र, सभी के ऊपर भाजपा के नेता केंद्रीय एजेंसियां, इनकम टैक्स, ईडी की छापेमारी करवा रहे हैं उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्हें कह रहे हैं कि गोविंद सिंह डोटासरा को क्यों बताते हो l राजेंद्र राठौड़ साहब बीजेपी परेशान कर सकती है सत्य को पराजित नहीं कर सकती।

संबोधित करते हुए चिकित्सा मंत्री प्रसादी लाल मीणा।
संबोधित करते हुए चिकित्सा मंत्री प्रसादी लाल मीणा।

कोई साबित करें, डोटासरा भ्रष्टाचारी- राजनीति छोड़ दूंगा

डोटासरा ने कहा कि इन लोगों को शर्म नहीं आती जो मुझे भ्रष्टाचारी बताते हैं l उन्होंने कहा कि आज वो लोग गोविंद सिंह डोटासरा को भ्रष्टाचारी बताते हैं जो पद जीते नहीं लेकिन पद पैसे से लेकर भारतीय जनता पार्टी में आए थे, वह मुझे भ्रष्टाचारी बताते हैं l कोई साबित कर दे कि डोटासरा भ्रष्टाचारी है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet