परिवहन राज्य मंत्री ने देरवाला में किया 21 विकास कार्यों का लोकार्पण
स द्वौरान केन्द्रीय विद्यालय में पूर्व प्रधानाचार्य सवाई सिंह मेघवाल ने विद्यालय की लाईब्रेरी के विकास हेतु 21000/- रू भेंट किए
देरवाला : राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय देरवाला में बुधवार को सड़क सुरक्षा एंव परिवहन राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला ने ग्राम पंचायत देरवाला की 21 विभिन्न विकास कार्यो का लोकापर्ण किया गया। सभी ग्रामवासियों व युवा शक्ति द्वारा साफा व सोल ओढाकर तथा 51 किलो पुष्पों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य रूचिरा ने विद्यालय परिवार की ओर से शाल, साफा व माला पहनाकर व उनकी फोटोफ्रेम भेंटकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में आसपास के गाँवो के सभी लोगो ने सिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान पुष्पा चाहर ने की। परिवहन मंत्री ने अपने अभिभाषण में आगे भी आप लोगों के साथ जुड़े रहने का आश्वासन दिया। इस द्वौरान केन्द्रीय विद्यालय में पूर्व प्रधानाचार्य सवाई सिंह मेघवाल ने विद्यालय की लाईब्रेरी के विकास हेतु 21000/- रू भेंट किए जिनका स्वागत किया ।
इस कार्यक्रम में सुमेर सिंह पीटीआई, पूर्व उपसभापति विमला बेनिवाल, अजमत अली, पूर्व सरपंच रेखा, सुनील जानूं, महेंद्र जानूं, प्रधानाचार्य रुचिरा समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042239


