[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मौसमी बीमारियों को लेकर चिकित्सा विभाग की बैठक:आयुष्मान अभियान में 23 सितंबर को लगेगा हैल्थ मेला, 2 अक्टूबर को ग्राम सभा में लोगों को करेंगे जागरुक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

मौसमी बीमारियों को लेकर चिकित्सा विभाग की बैठक:आयुष्मान अभियान में 23 सितंबर को लगेगा हैल्थ मेला, 2 अक्टूबर को ग्राम सभा में लोगों को करेंगे जागरुक

मौसमी बीमारियों को लेकर चिकित्सा विभाग की बैठक:आयुष्मान अभियान में 23 सितंबर को लगेगा हैल्थ मेला, 2 अक्टूबर को ग्राम सभा में लोगों को करेंगे जागरुक

खेतड़ी : खेतड़ी के खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को मौसमी बीमारियों को लेकर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में 23 सितंबर से शुरू होने वाले हेल्थ मेले के आयोजन को लेकर निर्देश दिए गए।

बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक जानकारियां मुहैया करवाई जाएगी। आयुष्मान भव अभियान के तहत सभी हेल्थ वैलनेस सेन्टर पर हेल्थ मेला 23 सितंबर व 30 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। विभाग की ओर से लगाए जाने वाले मेले में 5 वर्ष से अधिक आयु के लोगो की आभा आईडी बनाई जाएगी। वहीं 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगो की बीपी, शुगर व अन्य कॉमन कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी।

2 अक्टूबर को ग्राम सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें गैर संचारी रोगों के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में बदलते मौसम के चलते लगातार हो रही बीमारियों की रोकथाम को लेकर जानकारी दी गई। बैठक में सभी चिकित्सा अधिकारियों को मौसमी बीमारियों के संबंध में प्रभावी क्षेत्र में सर्वे करवाने, एन्टी लार्वा एक्टिविटी करने के निर्देश दिए गए। वहीं घरों में जाकर कूलर, कंटेनर, परिंडे खाली करवाने हेतु लोगों को जागरूक कर एंटी लार्वा एक्टिविटी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियावन को लेकर उच्च अधिकारियों की ओर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इस दौरान किसी भी कर्मचारी द्वारा कोई भी लापरवाही करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में आरआरटी प्रभारी डॉ महेंद्र सैनी, डॉ नरेश सोलंकी, डॉ रुपेश सैनी, डॉ पंकज, डॉ सुरेश, डॉ दिनेश, डॉ अनिता, डॉ स्नेहलता, डॉ प्रियंका जांगिड़, बीपीएम जयकुमार, त्रिभुवन सैनी, प्रदीप कुमार, सुमन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62