सैनिक वीरांगनाओं ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
सैनिक वीरांगनाओं ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
झुंझुनूं : राज्य सरकार द्वारा आदेश 7 फरवरी 2022 के अनुसार बैटल कैजुअल्टी एवं फिजिकल कैजुअल्टी सैनिक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया गया था। कुछ नियमों की जटिलता के कारण जिले की अधिकतर वीरांगनाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा जिसको लेकर सुविधाओं से वंचित शहीद वीरांगना एवं सैनिक वीरांगनाओं ने आज मुख्यमंत्री के नाम मंडावा विधायक रीटा चौधरी जिला कलेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल सतपाल सिंह कटेवा प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघ राजस्थान और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से मुलाकात कर लिखित ज्ञापन सौपा शहीद वीरांगना सुमन जांगिड़ को बैटल कैजुअल्टी सर्टिफिकेट में स्थाई पता अलग होने की वजह से अभी तक राज्य सरकार द्वारा जारी पैकेज भी नहीं मिल पाया है।
इस दौरान शहीद वीरांगना सुनीता देवी, सुमन जांगिड़, उषा देवी, पूर्व सैनिक संघ झुंझुनूं उपाध्यक्ष कैलाश सुरा, कोषाध्यक्ष कैप्टन रामनिवास नेतङ, हवलदार शेर सिंह, हवलदार उमेद सिंह उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037308

