[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर जहर देने का आरोप:बीडीके हॉस्पिटल में अचेत लाए थे, इलाज के दौरान तोड़ा दम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर जहर देने का आरोप:बीडीके हॉस्पिटल में अचेत लाए थे, इलाज के दौरान तोड़ा दम

विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर जहर देने का आरोप:बीडीके हॉस्पिटल में अचेत लाए थे, इलाज के दौरान तोड़ा दम

झुंझुनूं : झुंझुनूं में रविवार देर रात एक विवाहिता की बीडीके हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को अचेत हालत में रविवार शाम को लाया गया था। पीहर पक्ष का आरोप है कि ससुराल के लोगों ने जहर दिया है, जिससे महिला की मौत हो गई।

गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस के अनुसार – मृतक मंजू देवी गुढ़ागौड़जी थाना के भोड़की की रहने वाली थी। आज पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पीहर पक्ष की ओर से ससुराल वालों पर जहर देकर मारने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

रिपोर्ट में परिजनों ने बताया कि मंजू को जहर देने के बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो ससुराल वाले गांव की पहाड़ी के पास उसे अचेत हालत में छोड़ भागे। पहाड़ी के पास बकरियां चरा रहे व्यक्ति ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने अचेत महिला को गुढ़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत और गंभीर होने पर उसे झुंझुनू के बीडीके अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर गुढ़ा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विवाहिता के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। मंजू की शादी 2010 में कुलदीप गढ़वाल से हुई थी। आरोपों के मुताबिक शादी के बाद से मंजू के ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे। पहले भी केरोसिन तेल डालकर उसे मारने का प्रयास किया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22