[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बहू को हुआ जेठ से प्यार, फिर दोनों ने लिया ऐसा फैसला कि तबाह हो गया दो परिवार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसांचोर

बहू को हुआ जेठ से प्यार, फिर दोनों ने लिया ऐसा फैसला कि तबाह हो गया दो परिवार

रिश्ते में जेठ-बहू ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

सांचौर : सांचौर जिले के सरवाना थाना क्षेत्र के सुंथड़ी गांव में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. जहां शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने गोचर भूमि पर एक जाल के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर दोनों ने आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना के बाद सरवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिजनों ने दोनों के शव को पेड़ से उतर कर घर ले आए. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर सुथड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखा. जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए.

जानकारी के अनुसार सुथड़ी निवासी 38 वर्षीय मेवाराम देवासी और 28 वर्ष की चेतना देवी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके चलते दोनों ने शनिवार अलसुबह गांव की गोचर भूमि पर जाकर जाल के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी में सामने आया है कि दोनों ही रिश्ते में जेठ-बहू थे. दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके कारण आत्महत्या कर ली.

सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों के शव फांसी के फंदे से उतार लिए गए थे पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों शव को पुलिस ने कब्जे में लिए और सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखलाए जहां परिजनों की और से मर्ग रिपोर्ट देने के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी और दोनों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सोंप दिए.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad