[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना एएसपी ने किया खेतड़ी थाने का निरीक्षण:विधानसभा चुनाव को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश, बदमाशों को पकड़ने को कहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

नीमकाथाना एएसपी ने किया खेतड़ी थाने का निरीक्षण:विधानसभा चुनाव को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश, बदमाशों को पकड़ने को कहा

नीमकाथाना एएसपी ने किया खेतड़ी थाने का निरीक्षण:विधानसभा चुनाव को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश, बदमाशों को पकड़ने को कहा

खेतड़ी (नीमकाथाना) : नीमकाथाना एएसपी ने गुरुवार देर शाम को खेतड़ी सर्किल के थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बैठक कर विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष सख्ती बरतने के निर्देश दिए।

एएसपी शालिनी शाम करीब 6 बजे खेतड़ी थाने में पहुंची, जहां उन्होंने थाना क्षेत्र की भौगोलिक दृष्टि व हरियाणा सीमा से लगते गांव के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने थाने का निरीक्षण करते हुए उपस्थित स्टाफ के बारे में जानकारी लेकर थाने में दर्ज होने वाले मामलों को लेकर उनका तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए। एएसपी शालिनी राज ने बताया कि खेतड़ी सर्किल का अधिकांश एरिया हरियाणा सीमा से सटा हुआ है। यहां अपराध भी अन्य सर्किल की बजाय ज्यादा होने की संभावना बनी रहती है।

आगामी समय में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संवेदनशील इलाकों के बारे में भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है और चुनाव में होने वाली किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को लेकर तुरंत पुलिस की ओर से एक्शन लिया जाएगा। इसको लेकर विशेष तैयारी की जा रही हैं।

खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र पड़ोसी राज्य की सीमा से सटा होने के कारण बदमाश प्रवृत्ति के लोग अपराध करने के बाद एक दूसरे राज्य में जाकर पनाह लेते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ भी पुलिस की ओर से विशेष नजर रखी जा रही है। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर चौकसी बरतने व किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर तुरंत कार्रवाई करने, बाहर से आने जाने वालों को बिना जांच किए जाने नही दिए जाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार एएसपी ने खेतड़ी नगर, खेतड़ी, बबाई थाने, मेहाड़ा के थानाधिकारियों के साथ बैठक कर पुराने मामलों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर डीएसपी सतीश वर्मा, खेतड़ी थानाधिकारी आशाराम गुर्जर, खेतड़ी नगर थानाधिकारी अजयसिंह शेखावत, मेहाडा थानाधिकारी किरणसिंह यादव, बबाई थानाधिकारी सरदारमल यादव, एसआई बनवारी लाल यादव, एएसआई देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet