[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भरतपुर : पत्नी के साथ भरतपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़:बोले- पहले सत्ता में दलाल होते थे, अब पता नहीं कहां चले गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
भरतपुरराजस्थानराज्य

भरतपुर : पत्नी के साथ भरतपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़:बोले- पहले सत्ता में दलाल होते थे, अब पता नहीं कहां चले गए

पत्नी के साथ भरतपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़:बोले- पहले सत्ता में दलाल होते थे, अब पता नहीं कहां चले गए

भरतपुर : उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ पत्नी सुदेश धनकड़ के साथ मंगलवार को भरतपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहे। वे आगरा से सड़क मार्ग से दोपहर 2 बजे भरतपुर पहुंचे। यहां लक्ष्मण मंदिर चौराहे पर स्थित लक्ष्मण मंदिर पहुंचकर उन्होंने भगवान के दर्शन किए। इस दौरान सांसद रंजीता कोली, मंत्री सुभाष गर्ग, जिला प्रमुख जगत सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति 20 मिनट मंदिर में रहे। वहां उन्हें भगवान की तस्वीर भेंट की गई। इसके बाद वे दोपहर 2.30 बजे के करीब भरतपुर बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने महाराजा सूरजमल बार सभागार पहुंचे। यहां उपराष्ट्रपति 30 मिनट रुके, सीनियर वकीलों से मुलाकात की और अनुभव साझा किए।

इसके बाद दोपहर 3.30 बजे उपराष्ट्रपति सेवर स्थित सरसों अनुसंधान केंद्र पहुंचे और कृषि वैज्ञानिकों से चर्चा की। इसके बाद शाम 5.15 बजे उपराष्ट्रपति ऑडिटोरियम पहुंचे जहां महारानी श्रीजया कॉलेज, रामेश्वरी देवी महिला महाविद्यालय, अग्रसेन महाविद्यालय के करीब 900 स्टूडेंट मौजूद थे।

भरतपुर में लक्ष्मण मंदिर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, साथ में उनकी पत्नी सुदेश, सांसद रंजीता कोली, सुभाष गर्ग व जगत सिंह।
भरतपुर में लक्ष्मण मंदिर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, साथ में उनकी पत्नी सुदेश, सांसद रंजीता कोली, सुभाष गर्ग व जगत सिंह।

दुनिया में भारत का डंका बज रहा

छात्रों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा- भारत का डंका दुनिया भर में बज रहा है। खुशी होती है जब वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट कहते हैं कि भारत ने 6 साल में वह हासिल किया जो 50 साल में संभव नहीं है।

10 साल पहले भारत दुनिया के कमजोर अर्थव्यवस्था वाले 5 देशों में शामिल था। लेकिन 10 साल में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन गया है। हमने उन देशों को पछाड़ा, जिन्होंने सदियों तक हम पर राज किया। भारत इस दशक के अंत तक दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनेगा।

बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़।
बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़।

दलाल सिस्टम खत्म हुआ

उपराष्ट्रपति ने कहा- हमारे समय दलाल होते थे, बिना दलाली के कोई काम नहीं होता था। पैसा सीधे पहुंचता नहीं था। बिचौलिया बीच में आता था। कमीशन एजेंट आते थे। अब पता नहीं वे कहां चले गए। आज कानून से ऊपर कोई नहीं है। कानून सबके लिए समान है।

भरतपुर में तीन कॉलेज के स्टूडेंट्स उपराष्ट्रपति को सुनने ऑडिटोरियम में पहुंचे।
भरतपुर में तीन कॉलेज के स्टूडेंट्स उपराष्ट्रपति को सुनने ऑडिटोरियम में पहुंचे।

जो खुद को कानून से ऊपर समझता है, वह औंधे मुंह पड़ता है। जब भारत की उन्नति होती है तो कुछ लोगों को जज्बा बिगड़ जाता है। हर किसी को अपना मत रखने का अधिकार है, लेकिन मेरे महान भारत को कलंकित करने का अधिकार किसी को नहीं है। न देश में और न विदेश में जाकर। जो लोग ऐसा कर रहे हैं हम उसे बर्दाश्त नहीं कर सकते।

भारत इतना बदल चुका है कि यह दुनिया के लिए अपॉर्च्युनिटी का डेस्टिनेशन है। G20 में दुनिया के बड़े-बड़े नेताओं ने भारत की तारीफ की। हमारी इकोनॉमी- संसाधन-फैसिलिटी बढ़ रही हैं।

आम आदमी की जेब को ताकत देना अच्छी आर्थिक नीति नहीं है, अच्छी आर्थिक नीति है जो हर व्यक्ति को इतना एंपावर करे कि वह अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ा सके। आज हर सरकार को अपनी अर्थव्यवस्था में एंपावरमेंट पर खास ध्यान देना चाहिए।

बार एसोसिएशन की ओर से उपराष्ट्रपति को प्रतिमा भेंट की गई।
बार एसोसिएशन की ओर से उपराष्ट्रपति को प्रतिमा भेंट की गई।

Related Articles