[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर : जयपुर में कांग्रेस की बैठक में विवाद:पायलट समर्थक महासचिव बोले- मुझे किसके कहने पर पुलिस ने बैठक में आने से रोका?


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरराजस्थानराज्य

जयपुर : जयपुर में कांग्रेस की बैठक में विवाद:पायलट समर्थक महासचिव बोले- मुझे किसके कहने पर पुलिस ने बैठक में आने से रोका?

जयपुर में कांग्रेस की बैठक में विवाद:पायलट समर्थक महासचिव बोले- मुझे किसके कहने पर पुलिस ने बैठक में आने से रोका?

जयपुर : विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों को लेकर राय शुमारी चल रही है। इसमें अब ब्लॉक वार कांग्रेस की बैठकों में आपसी गुटबाजी सामने आने लगी है। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया के विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा में दो ब्लॉक की फीडबैक बैठक में सचिन पायलट समर्थक प्रदेश महासचिव राजेश चौधरी को रोके जाने पर विवाद बढ़ गया।

प्रदेश महासचिव राजेश चौधरी ने फीडबैक बैठक में पुलिस से रोके जाने का आरोप लगाते हुए खरी खोटी सुनाई। इससे बैठक में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बैठक बीच में छोड़नी पड़ी।

झोटवाड़ा में दो ब्लॉक की फीडबैक बैठक में सचिन पायलट समर्थक प्रदेश महासचिव राजेश चौधरी को रोके जाने पर विवाद हो गा।
झोटवाड़ा में दो ब्लॉक की फीडबैक बैठक में सचिन पायलट समर्थक प्रदेश महासचिव राजेश चौधरी को रोके जाने पर विवाद हो गा।

पायलट समर्थक राजेश चौधरी झोटवाड़ा सीट से कांग्रेस में टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। कांग्रेस पर्यवेक्षक हर सीट पर ब्लॉक वार बैठकें करके फीडबैक ले रहे हैं। इस दौरान झोटवाड़ा और वैशाली नगर ब्लॉक की साझा बैठक रखी गई थी। इस बैठक में पर्यवेक्षक और मंत्री की मौजूदगी में जब आरोप लगाने शुरू किए तो विवाद हो गया। राजेश चौधरी ने कहा- मुझे किसके कहने पर पुलिस ने बैठक में आने से रोका? इसमें मंत्री की शह नहीं है क्या? अगर नहीं है तो मुझे रोकने वाले पुलिस अफसरों पर एक्शन लीजिए।

राजेश चौधरी के बोलते ही मंत्री लालचंद कटारिया के समर्थक भी भड़क गए। मंच पर चढ़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि बैठक बीच में ही खत्म करनी पड़ी। धक्का मुक्की के हालात बन गए। हंगामा बढ़ने पर पर्यवेक्षक और मंत्री बैठक से चले गए। दोनों के समर्थकों में इसके बाद कहासुनी होती रही।

राजेश चौधरी बोले- मुझे ब्लॉक अध्यक्ष ने बैठक में बुलाया था, पुलिस ने किसके आदेश से रोका?
प्रदेश महासचिव राजेश चौधरी ने कहा- ब्लॉक अध्यक्ष ने मुझे ब्लॉक की बैठक के लिए फोन करके बुलाया था। मैं पार्टी का प्रदेश महासचिव हूं, हमारी ही पार्टी की बैठक में मुझे गेट पर रोक दिया। यह साधारण घटना नहीं है। बिना किसी प्रभावशाली व्यक्ति के पुलिस ऐसे किसी को कैसे रोक सकती है? मैंने बैठक में भी यही बात कही थी कि ब्लॉक अध्यक्ष ने जब मुझे बैठक के लिए बुलाया तो पुलिस ने कैसे रोका? मुझे रोकने का आदेश किसने दिया? हमें गेट पर पुलिस ने रोका, बड़ी मुश्किल से हम अंदर आ पाए। इस तरह की घटना को हल्के में नहीं लिया जा सकता। आप अपनी ही पार्टी के नेता की बेइज्जती करवा रहे हो। मैं इस बात को टॉप लेवल पर भी उठाऊंगा।

राजेश चौधरी के मंच से बोलते ही मंत्री लालचंद कटारिया के समर्थक भी भड़क गए।
राजेश चौधरी के मंच से बोलते ही मंत्री लालचंद कटारिया के समर्थक भी भड़क गए।

ब्लॉक अध्यक्ष बोले- तख्तियां लिए हुए समर्थकों को रोका था राजेश चौधरी को नहीं
राजेश चौधरी के आरोपों के बाद विवाद बढ़ गया है। झोटवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष और मंत्री लालचंद कटारिया के समर्थक जितेंद्र कायथवाल ने कहा- यह सही है कि फीडबैक बैठक में मैंने प्रदेश महासचिव राजेश चौधरी को फोन करके आमंत्रित किया था। उनके समर्थक तख्तियां ​लेकर नारेबाजी करते हुए बैठक में जाना चाहते थे। उनके समर्थकों को तख्तियां अंदर नहीं ले जाने देने के लिए गेट पर रोका था, क्योंकि फीडबैक बैठक का डेकोरम मेंटेन रहे।

इसके बाद उनके समर्थकों ने वहां हंगामा किया। हंगामा करने वालों को रोका गया था। विधानसभा चुनाव की फीडबैक बैठक में कुछ तो डिसेंसी मेंटेन करनी होती है, वहां अखाड़ा नहीं बनने दिया जा सकता।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet