[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : भामाशाह का किया सम्मान:सरकारी स्कूल में कमरों के लिए दिए पांच लाख रुपए, शिक्षा श्री से किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : भामाशाह का किया सम्मान:सरकारी स्कूल में कमरों के लिए दिए पांच लाख रुपए, शिक्षा श्री से किया सम्मानित

भामाशाह का किया सम्मान:सरकारी स्कूल में कमरों के लिए दिए पांच लाख रुपए, शिक्षा श्री से किया सम्मानित

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की गाडराटा पंचायत की ढाणी उरजनवाला की राजकीय स्कूल में पांच लाख रुपए का आर्थिक सहयोग देने पर सोमवार को नीमकाथाना कलेक्टर ने भामाशाह का सम्मान किया। भामाशाह की ओर से बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए कमरे बनवाए गए थे, जिस पर उन्हें शिक्षा श्री पुरस्कार दिया गया है।

समाजसेवी महिपाल सिंह निर्वाण ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से नवगठित नीमकाथाना जिले में शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन की ओर से राजकीय स्कूलों में आर्थिक सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान गांव की राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में कमरे का निर्माण करवाने व स्कूल को आर्थिक सहयोग देने पर भामाशाह नरेंद्र सिंह निर्वाण को जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सम्मानित कर शिक्षा श्री पुरस्कार प्रदान किया।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने कहा कि गांव के विकास में खड़े रहने वाले धनी व्यक्ति ही समाज को विकास की गति में आगे ले जाने का काम करते हैं। स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए इस प्रकार के सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान होना बहुत जरूरी है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को भागीदारी निभाकर समाज के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। भामाशाह नरेंद्र सिंह को शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा श्री की उपाधि मिलने पर ग्रामीणों ने मिठाई बताकर खुशी मनाई गई।

इस मौके पर सुरेंद्र सिंह फौजी, जयपाल सिंह, पूरन सिंह, विजयपाल सिंह, राम सिंह, कुलदीप सिंह, रामकुमार सिराधना, डॉ घनश्याम शर्मा, नंदकिशोर मिश्रा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77