झुंझुनूं-सुलताना : जिला कलेक्टर ने सुल्ताना में किया इंदिरा रसोई योजना ग्रामीण का उद्घाटन, किठाना के खेल स्टेडियम का भी लिया जायजा
जिला कलेक्टर ने सुल्ताना में किया इंदिरा रसोई योजना ग्रामीण का उद्घाटन, किठाना के खेल स्टेडियम का भी लिया जायजा
झुंझुनूं-सुलताना : प्रदेश में रविवार से ग्रामीण इंदिरा रसोई की संख्या में इजाफा करते हुवे नई रसोइयों का शुभारंभ किया गया। इसी के तहत जिले में भी इस योजना के तहत इंदिरा रसोई योजना का शुभारंभ वर्चुअल रूप से हुआ। जिला कलेक्टर डॉ खुशाल ने जिले के सुल्तान कस्बे में संचालित होने वाली ग्रामीण इंदिरा रसोई का शुभारंभ किया और वहां पर सांकेतिक रूप से पांच महिलाओं को खाने के कूपन भेंट किए। जिला कलेक्टर ने कहा कि सरकार की यह बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है जिससे कोई भी व्यक्ति भूख नहीं सोए के तर्ज पर शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार इस योजना के तहत केवल ₹8 में व्यक्ति को भोजन करवाती है।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी, एसीईओ रामनिवास, एसडीएम ब्रजेश गुप्ता उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर इसके बाद की किठाना गांव में खेल मैदान का निरीक्षण किया और वहां की सुविधाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान पशु चिकित्सालय के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019502


