चूरू : ससुराल पक्ष के लोगों ने की महिला से मारपीट:गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती, 7 साल पहले हुई थी शादी
ससुराल पक्ष के लोगों ने की महिला से मारपीट:गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती, 7 साल पहले हुई थी शादी
चूरू : चूरू की शेखावत कॉलोनी की 27 वर्षीय महिला की ससुराल पक्ष के लोगों ने बेरहमी से मारपीट की। शनिवार दोपहर महिला को पीहर पक्ष के लोगों ने डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से आई कॉन्स्टेबल अनीता पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।
कॉन्स्टेबल अनीता ने बताया कि शबनम (27) की करीब 7 साल पहले तारानगर निवासी इमरान के साथ शादी हुई थी। जिसका एक बेटा और बेटी है। शादी के बाद से ही पति इमरान, ससुर मो. साबीर, सास मदीना और ननद रूकसार उसे पीहर से सामान लाने के लिए प्रताड़ित करते हैं। पति इमरान बिना बात के उसके साथ मारपीट करता है। दो दिन पहले उसकी छोटी ननद सोनू ने महिला के 3 वर्षीय बेटे के साथ बिना बात मारपीट कर रही थी। जिसको मैंने मना किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ लाठी से मारपीट की। मारपीट की सूचना महिला के माता-पिता को मिली। जिसके बाद महिला के पिता ने महिला को पीहर लेकर गए। पति इमरान ड्राइवरी करता है जो आये दिन बिना बात के झगड़ा कर मारपीट करता है। जिसको काफी बार समझाया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2010078


