[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर : आरएफएफ में गुलशन ग्रोवर को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड:30 सितंबर को जयपुर में होगी अवाॅर्ड नाइट, देशभर की रीजनल फिल्मों के स्टार्स रहेंगे मौजूद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरराजस्थानराज्य

जयपुर : आरएफएफ में गुलशन ग्रोवर को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड:30 सितंबर को जयपुर में होगी अवाॅर्ड नाइट, देशभर की रीजनल फिल्मों के स्टार्स रहेंगे मौजूद

आरएफएफ में गुलशन ग्रोवर को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड:30 सितंबर को जयपुर में होगी अवाॅर्ड नाइट, देशभर की रीजनल फिल्मों के स्टार्स रहेंगे मौजूद

जयपुर : राजस्थान फिल्म फेस्टिवल (आरएफएफ) की अवाॅर्ड नाइट इस बार खास होने वाली है। इस फेस्टिवल का सबसे विशेष आकर्षण होता है, इसका लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, जो फिल्म इंडस्ट्री की नामचीन हस्ती को दिया जाता है। आरएफएफ की डायरेक्टर संजना शर्मा और प्रोग्रामिंग हेड अनिल जैन ने बताया कि इस बार प्रसिद्ध अभिनेता और बॉलीवुड के बैड मैन नाम से मशहूर गुलशन ग्रोवर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। संजना ने कहा कि यह अवॉर्ड हर वर्ष आरएफएफ में फिल्मी दुनिया की ऐसी शख्सियत को दिया जाता है, जिसने अपना पूरा जीवन सिनेमा को समर्पित किया है। गौरतलब है कि गुलशन ग्रोवर बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इससे पहले राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में 2019 में शक्ति कपूर और 2022 में संजय मिश्रा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिल चुका है। इस अवॉर्ड नाइट को बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी होस्ट करेंगे।

अवॉर्ड नाइट को आफताब शिवदासानी होस्ट करेंगे।
अवॉर्ड नाइट को आफताब शिवदासानी होस्ट करेंगे।

400 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके गुलशन
गुलशन ग्रोवर ने अपने फिल्मी कॅरियर में अब तक 400 से ज्‍यादा फिल्मों में काम किया हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर और स्टेज शो से की। उसके बाद वह अपने सपने को साकार करने के लिए मुंबई चले गए। मुंबई जाकर ग्रोवर ने एक्टिंग स्कूल जॉइन किया, जिसमे वह कुछ दिन बाद खुद ही दूसरो को एक्टिंग की बारीकियां सीखाने लगे थे। इस एक्टिंग स्कूल में अनिल कपूर ग्रोवर के सहपाठी भी रह चुके हैं। गुलशन को उनकी फिल्म आई एम कलाम के लिए राष्ट्रीय सम्मान के लिए नामंकन भी मिल चुका है। इसके अलावा उन्हें कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों जैसे बीबीसी पुरस्कार, कला और सिनेमा में जायंट्स अवॉर्ड, स्टारडस्ट बेस्ट एक्टर अवॉर्ड और न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने हम पांच, सोनी महिवाल, इस बॉस, दूध का कर्ज, इज्जत, सौदागर, कुर्बान, राम लखन जैसी कई फिल्मों में यादगार अभिनय किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22