[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर : ‘गुलाबी नगरी’ के झोटवाड़ा में बनेगा स्टेडियम, सीएम गहलोत ने 10 करोड़ रुपये किए स्वीकृत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर : ‘गुलाबी नगरी’ के झोटवाड़ा में बनेगा स्टेडियम, सीएम गहलोत ने 10 करोड़ रुपये किए स्वीकृत

गहलोत सरकार प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के कंवर का बास-झोटवाड़ा में स्टेडियम निर्माण के लिए संशोधित वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

जयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के कंवर का बास, झोटवाड़ा में स्टेडियम निर्माण के लिए संशोधित वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 10 करोड़ रुपये जारी की है। प्रस्ताव के अनुसार, स्टेडियम का निर्माण अब 1.50 करोड़ रुपये की बजाय 10 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

पूर्व में स्टेडियम निर्माण के लिए 1.50 करोड़ रुपये व्यय करने की सहमति दी गई थी। गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (आरएसआरडीसी) को आवंटित तीन निर्माण कार्यों के लिए एजेंसी चार्जेज में शिथिलता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। ये निर्माण कार्य आरएसआरडीसी को आवंटित किए गए हैं।

प्रस्ताव के अनुसार, राज्य के जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा, भरतपुर और बीकानेर संभागों में चरणबद्ध रूप से पब्लिक हेल्थ कॉलेज के 408.94 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य, जबकि जालोर और प्रतापगढ़ जिलों में नवीन मेडिकल कॉलेज के 500 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों पर 5.50 प्रतिशत एजेंसी चार्जेज लिए जाएंगे। इसी प्रकार चूरू में स्थापित मेडिकल कॉलेज और संबद्ध जिला अस्पताल का अपग्रेडेशन करने के कारण बिल्डिंग आदि के 208.26 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य पर 4.20 प्रतिशत एजेंसी चार्ज लिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22