[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियाणा-गुरुग्राम : गुरुग्राम में झुग्गीवालों को VHP के नाम से धमकी:पोस्टर लगाकर कहा- 28 अगस्त तक खाली करें, फिर खुद होंगे मौत के जिम्मेदार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

हरियाणा-गुरुग्राम : गुरुग्राम में झुग्गीवालों को VHP के नाम से धमकी:पोस्टर लगाकर कहा- 28 अगस्त तक खाली करें, फिर खुद होंगे मौत के जिम्मेदार

गुरुग्राम में झुग्गीवालों को VHP के नाम से धमकी:पोस्टर लगाकर कहा- 28 अगस्त तक खाली करें, फिर खुद होंगे मौत के जिम्मेदार

हरियाणा-गुरुग्राम : हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा का असर गुरुग्राम में भी देखने को मिला। सोमवार को वीएचपी ने ब्रजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान कर रखा है तो दूसरी तरफ सरकार ने यात्रा को रद कर दिया है। ऐसे में रविवार सुबह शरारती तत्वों द्वारा सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास का एक और कारनामा सामने आया है। सेक्टर 69 इलाके की झुग्गियों को खाली करने की धमकी दी गई है।

दरअसल शनिवार की देर रात गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना के सेक्टर 69 इलाके की झुग्गियों में शरारती तत्वों द्वारा धमकी भरे पोस्टर लगा दिए गए। सुबह उठ कर जब झुग्गी वालों ने पोस्टर देखे तो उन्हें कुछ समझ नही आया, क्योंकि ज्यादातर झुग्गीवासी बंगाली है। आस पास के लोगो ने पोस्टर को पढ़ा तो तुरंत पुलिस को फोन किया।

झुग्गी में लगाया गया धमकी भरा पोस्टर।
झुग्गी में लगाया गया धमकी भरा पोस्टर।

झुग्गी खाली न की तो मौत के जिम्मेदार स्वयं

सेक्टर 69 ट्यूलिप व्हाइट सोसाइटी के सामने तकरीबन 200 झुग्गी है। उन झुग्गियों के बाहर 2 पोस्टर लगाए गए।जिसमे पहले बड़े बड़े अक्षरों में लिखा था “सूचना” और फिर लिखा की सभी झुग्गीवासी 28 अगस्त तक झुग्गी खाली कर के चल जाओ अगर नही गए तो अपनी मौत के जिम्मेदार वह खुद होंगे। नीचे लिखा था तुम्हारा बाप-VHP। वही दूसरे पोस्टर में कुछ आपत्तिजनक अक्षरों का इस्तेमाल किया गया और नीचे लिखा गया “बजरंग दल”।

पुलिस ने झुग्गी वासियों को दिया आश्वासन

पोस्टर लगने के बाद झुग्गीवासियों में डर का माहौल पैदा हो गया और सभी झुग्गी वासी सदमे में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की वीडियो ग्राफी कर पोस्टरों को हटाया और सबूतों के तौर पर पोस्टर्स को साथ ले गई। इतना ही नही पुलिस ने झुग्गीवासियों को समझाया की ये किसी शरारती तत्व का काम है। उन्हें डरने की जरूरत नही है और जिसने भी ये शर्मनाक घटना की है उसे पुलिस जरूर सबक सिखाएगी।

पोस्टर के आगे खड़े झुग्गीवासी।
पोस्टर के आगे खड़े झुग्गीवासी।

झुग्गियों में पुलिस तैनात

इस पूरी घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस ने इन झुग्गियों के बाहर एक स्पेशल पुलिस की पीसीआर तैनात कर दी है। जो 24 घंटे यहां ड्यूटी पर रहेगी। वही बादशाहपुर थाने के एसएचओ सतीश देशवाल की माने तो इस पूरी घटना की सूचना उन्हें मिली थी जिसके मार्फत जांच की जा रही है। फिलहाल मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है और जिसने भी ये किया है उसे बिल्कुल भी बक्शा नही जायेगा।

वीएचपी ने की निंदा

वहीं वीएचपी ने इस पूरी घटना की निंदा की है। वीएचपी ने इस घटना का खण्डन करते हुए पुलिस से मांग की है की जो भी व्यक्ति है, जिसने ये कार्य किया है उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22