[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Good Sleep Drinks: रात में चैन की नींद सोने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
स्वास्थ्य

Good Sleep Drinks: रात में चैन की नींद सोने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स

Good Sleep Drinks: अच्छी नींद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेना चाहिए।

Good Sleep Drinks: सेहतमंद रहने के लिए के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेना चाहिए। नींद की कमी के कारण आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन कई लोगों को रात में अच्छी नींद न आने की समस्या भी होती है। अगर आप भी रात में अच्छी और गहरी नींद चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें पीने से आपको अच्छी नींद आएगी।

हल्दी दूध

हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है जो चिंता की समस्या से राहत दिलाने में सहायक होता है। आप रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी।

पुदीने वाली चाय

पुदीने की चाय पीना सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद मेन्थॉल मानसिक तनाव को कम करने में सहायक है। इसे पीने के बाद बहुत अच्छी नींद आती है। आप रात को सोने से करीब 30-40 मिनट पहले पी सकते हैं।

तुलसी की चाय

रात में अच्छी नींद के लिए आप तुलसी की चाय बनाकर पी सकते हैं। तुलसी में एंटी-स्ट्रेस गुण पाए जाते है जो आपके माइंड को आराम देते हैं।

स्मूदी

सोने से पहले केले को स्मूदी में मिलाकर पिएं। इससे आपको बहुत अच्छी नींद आएगी। केले में मैग्नीशियम और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है।

दूध पिएं

रात को अच्छी नींद पाने के लिए आप गर्म दूध पी सकते हैं। इसमें मौजूद अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन नींद को बेहतर बनाने में मददगार है। गर्म दूध पीने से तनाव की समस्या से राहत मिलती है

कैमोमाइल टी

अगर आप रात को अच्छी नींद लेना चाहते हैं तो सोने से पहले कैमोमाइल चाय पी सकते हैं। इसमें एपिजेन नामक तत्व होता है जो आपको गहरी नींद दिलाने में मदद करता है।

और पढ़िए – स्वास्थ्य, व्यंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। जनमानस शेखवाटी  इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले जनमानस शेखवाटी पर फॉलो करें जनमानस शेखवाटी को और डाउनलोड करे–जनमानस शेखवाटी की एंड्राइड एप्लिकेशन. फॉलो करें जनमानस शेखवाटी को फेसबुक, यूट्यूब, टिवीटर वेब न्यूज़.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22