[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी(मेहाड़ा) : युवती का किडनैप कर खेत में गैंगरेप:मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो साथी फरार गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी(मेहाड़ा) : युवती का किडनैप कर खेत में गैंगरेप:मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो साथी फरार गिरफ्तार

युवती का किडनैप कर खेत में गैंगरेप:मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो साथी फरार

झुंझुनूं-खेतड़ी(मेहाड़ा) : मेहाड़ा पुलिस ने गुरुवार देर शाम को एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा पुलिस मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

डीएसपी सतीश वर्मा ने बताया कि मेहडा थाना क्षेत्र की पीड़िता ने बुधवार को रिपोर्ट दी कि वह घर से दूध लेने गई थी। इस दौरान रास्ते में बसई निवासी रवि पुत्र बलराजसिंह मिला, जिसने घर छोड़ने की बात कह कर बाइक पर बैठा लिया। इस दौरान आरोपी युवती को गांव से बाहर खेत में ले गया, जहां पर पहले से ही दो अन्य लड़के मौजूद थे। इसके बाद तीनों ने मिलकर दुष्कर्म किया।

थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी नीमकाथाना अनिल बेनीवाल ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। डीएसपी सतीश वर्मा व थानाधिकारी किरणसिंह के नेतृत्व में गठित टीम आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी कि मुखबीर जरीए सूचना मिली की ज्यादती के मामले में फरार आरोपी बसई निवासी रविंद्र उर्फ रवि पुत्र बलराजसिंह मेहाड़ा क्षेत्र में घूम रहा है।

आरोपी की सूचना पर डीएसपी सतीश वर्मा व मेहाड़ा थानाधिकारी किरणसिंह यादव ने संयुक्त रूप से दबिश देकर रविंद्र उर्फ रवि पुत्र बलराजसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी ने बताया कि वारदात में दो अन्य युवकों के भी शामिल होने की बात सामने आई है, जिनके बारे में सुराग लगाने को लेकर पुलिस की टीम लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है तथा उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा‌। इसके अलावा गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा उसके साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet