‘इंडिया’ गठबंधन की मुंबई बैठक में शामिल होंगे अरविंद केजरीवाल
26 से ज्यादा दलों के नेता जुट सकते हैं यहां
मुंबई में होने जा रही इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया) की तीसरी बैठक को लेकर सब की निगाहे हैं। इस बैठक में कई बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि इसमें 26 से ज्यादा विपक्षी राजनीतिक दलों के करीब 80 नेता शामिल हो सकते हैं। वर्तमान में इस विपक्षी गठबंधन में 26 दल शामिल हैं। मुंबई बैठक में कुछ और दलों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सीट के तालमेल के संदर्भ में भी कोई रूपरेखा तैयार की जा सकती है। इस दो दिवसीय बैठक में गठबंधन के लोगो का अनावरण होने और इसके संयोजक का चयन होने की भी संभावना है।
18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई थी बैठक
मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट हो चुके विपक्षी दलों ने अपनी पिछली बैठक 18 जुलाई को बेंगलुरु में की थी। इसका आयोजन कांग्रेस पार्टी की ओर से किया गया था। उस बैठक में 26 विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया था। इसमें ही पहली बार संयुक्त विपक्ष का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस या ‘इंडिया’ रखा गया था। इस नाम को विपक्ष की बड़ी रणनीतिक जीत को तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने पिछली बैठक में कहा था कि यह ‘इंडिया’ 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पराजित करेगा।
23 जून को पटना में हुई थी विपक्षी दलों की पहली
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2049373


