[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजमेर : एकता कपूर ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में की जियारत, ड्रीम गर्ल 2 की कामयाबी के लिए मांगी दुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरराजस्थानराज्य

अजमेर : एकता कपूर ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में की जियारत, ड्रीम गर्ल 2 की कामयाबी के लिए मांगी दुआ

अजमेर पहुंची एकता कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के लिए ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में की जियारत की। साथ ही इसके लिए दुआ मांगकर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए।

अजमेर :  बॉलीवुड की प्रोड्यूसर एकता कपूर शनिवार को अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुचीं। एकता कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल-2 की कामयाबी को लेकर दुआ मांगी। मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर के दरगाह में पहुंचने के बाद उनके चाहने वालों की फोटो खिंचवाने के लिए भीड़ लग गई।

दरगाह के खादिमों ने उनका स्वागत किया। एकता कपूर ने चादर पेश कर अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की कामयाबी को लेकर दुआ मांगी। जियारत के बाद खादिमों ने उनकी दस्तारबंदी कर उन्हें तबरुक भेंट किया।

मीडिया से बातचीत में एकता कपूर ने कहा कि हर साल ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में दुआ मांगने के लिए आती हैं। इस बार भी उन्हें दरगाह में आने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि दरगाह में आने वाले सभी लोगों की दुआएं पूरी होती हैं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर दुआ मांगी है। इसके साथ ही देश में अमन चैन शांति भाईचारा बना रहे इसे लेकर की दुआ मांगी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet