[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Rajasthan Election 2023 : भाजपा की 2 समितियों में राजे का नाम नहीं, चुनाव में भूमिका को लेकर अटकलों का बाजार गर्म


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरराजनीतिराजस्थानराज्य

Rajasthan Election 2023 : भाजपा की 2 समितियों में राजे का नाम नहीं, चुनाव में भूमिका को लेकर अटकलों का बाजार गर्म

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के रण में उतरने की तैयारी कर रही भाजपा अभी तक अपने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की भूमिका को लेकर अंतिम फैसला नहीं कर पाई है।

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा में राजनीतिक घमासान तेज होता जा रहा है। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं लगातार प्रदेश का दौरा कर राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साध रहे हैं, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य के भाजपा नेताओं के साथ-साथ अब सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला करने लग गए हैं।

राजस्थान के रण में उतरने की तैयारी कर रही भाजपा अभी तक अपने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की भूमिका को लेकर अंतिम फैसला नहीं कर पाई है। भाजपा ने गुरुवार को दो अहम समितियों चुनाव प्रबंध समिति और संकल्प पत्र समिति का गठन किया। इन दोनों समितियों में कुल 46 नेताओं को जगह दी गई है।

चुनाव प्रबंध समिति का संयोजक पूर्व सांसद और प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया को तो संकल्प पत्र समिति के संयोजन की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को दी गई है। दोनों ही अहम समितियों में पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का नाम नहीं शामिल किया गया। राजे के नाम को शामिल नहीं किए जाने पर सियासी गलियारों में चर्चा है। हालांकि, पार्टी सूत्रों के अनुसार चुनाव प्रचार अभियान समिति का गठन अभी बाकी है, जिसमें राजे सहित पार्टी के बड़े नेताओं को जगह मिल सकती है।

राजस्थान के राजनीतिक गणित को देखते हुए और पार्टी को कई तरफ से मिले फीडबैक के मद्देनजर आलाकमान पहले ही फैसला कर चुका है कि भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी यानी पार्टी प्रदेश में मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा किए बिना ही चुनाव लड़ेगी। अपनी छवि के विपरीत जाकर वसुंधरा राजे सिंधिया लगातार दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर रही है। भाजपा सूत्रों की माने तो, पार्टी आलाकमान जल्द ही राजस्थान को लेकर कोई बड़ा एलान कर सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet