[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : झुंझुनूं लहराएंगे 50 हजार तिरंगे:हर घर फहराएगा शान का प्रतीक तिरंगा, घर बैठे मिलेगा तिरंगा, खर्च करने होंगे 25 रुपए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : झुंझुनूं लहराएंगे 50 हजार तिरंगे:हर घर फहराएगा शान का प्रतीक तिरंगा, घर बैठे मिलेगा तिरंगा, खर्च करने होंगे 25 रुपए

झुंझुनूं लहराएंगे 50 हजार तिरंगे:हर घर फहराएगा शान का प्रतीक तिरंगा, घर बैठे मिलेगा तिरंगा, खर्च करने होंगे 25 रुपए

झुंझुनूं : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा।

आमजन भी घर और प्रतिष्ठानों पर आन बान शान का प्रतीक तिरंगा फहरा सकेंगे। इसके लिए सरकार की ओर से डाकघरों के माध्यम से वितरण शुरू कर दिया गया है। झुंझुनूं जिले में 50 से तिरंगे लहरंगे।

घर बैठे मंगवा सकते है तिरंगा

कोई भी व्यक्ति घर बैठे भी तिरंगा मंगवा सकता है। केवल पच्चीस रुपए खर्च करने पड़ेंगे। आप किसी गांव में हो या शहर में डाकिया आपको घर बैठे तिरंगा देकर जाएगा। इसके लिए कोई अतिरिक्त राशि खर्च नहीं करनी पड़ेगी। केवल डाक विभाग की ई पोस्ट सर्विस पर ऑनलाइन ऑर्डर करना होगा। झुंझुनूं डाक अधीक्षक मूल सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति पच्चीस रुपए देकर ऑनलाइन ऑर्डर दे सकता है। पिछले वर्ष 42 हजार तिरंगों की बिक्री कर डाक विभाग ने रिकॉर्ड बनाया था।

डाकघर में भी मिलेंगे

कार्यालय पर्यवेक्षक मुकेश जांगिड़ व संदीप चाहर ने बताया कि ऑनलाइन के अलावा कोई भी व्यक्ति अपने नजदीक डाकघर में जाकर पच्चीस रुपए देकर तिरंगा ले सकता है। जिले के 64 विभागीय डाकघर व 349 शाखा डाकघरों पर इसकी सुविधा दी जा रही है।

लोगों में उत्साह

पिछली बार की तरह इस बार भी लोगों में तिरंगा फहराने के लिए काफी उत्साह नजर आ रहा है। भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत वस्त्र मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय ध्वज बनाया जा रहा है। सरकार की ओर से अभियान में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी डाकघरों में तिरंगा उपलब्ध कराया गया है। कोई भी आम नागरिक अपने नजदीकी डाकघर में जाकर 25 रुपए की राशि में तिरंगा प्राप्त कर सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet