[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राहुल गांधी ने कहा- मोदी जी सिर्फ दो की सुनते हैं- अमित शाह और अडानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
नई दिल्लीराज्य

राहुल गांधी ने कहा- मोदी जी सिर्फ दो की सुनते हैं- अमित शाह और अडानी

राहुल गांधी ने कहा- मोदी जी सिर्फ दो की सुनते हैं- अमित शाह और अडानी

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दूसरे दिन 9 अगस्त को सांसद राहुल गांधी ने बहस की शुरुआत की। राहुल ने कहा कि पिछले भाषण में मैंने अडानी का जिक्र किया तो सत्ता पक्ष को बुरा लगा। आज (बुधवार) मैं अडानी पर नहीं बोलूंगा। आज दूसरी दिशा में भाषण है।

“मैं आज अडानी पर नहीं बोलूंगा। बीजेपी के मित्रों को घबराने की जरूरत नहीं। आज के भाषण की दिशा कुछ और है।

-राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद, लोकसभा में 9 अगस्त 2023 सोर्सः संसद टीवी


राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के जिक्र से शुरुआत की और कहा कि लोगों ने पूछा कि आप कन्याकुमारी से कश्मीर तक क्यों जा रहे हैं। जब वो पूछते थे तो मेरे मुंह से जवाब नहीं निकलता था। मैं यही कहता था कि भारत को देखना चाहता हूं। लोगों से मिलना चाहता हूं। लेकिन फिर मुझे जल्द समझ आ गया। मैं अहंकार से भारत को देखने निकला था। लेकिन लोगों के सवालों से, उनके दर्द सुनकर चंद दिनों में ही मेरा अहंकार खत्म हो गया। भारत अहंकार को खत्म कर देता है। मुझे लोग मिलते रहे, अपनी सुनाते रहे और मेरा अहंकार जाता रहा।

“भारत अहंकार को एकदम मिटा देता है।

-राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद, लोकसभा में 9 अगस्त 2023 सोर्सः संसद टीवी

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनसे मिले किसानों के दर्द का जिक्र किया। उनकी बर्बाद फसलों का जिक्र किया। राहुल ने कहा कि किसानों का दर्द मेरे दिल में आ गया। उसकी भूख मुझे समझ आई। मेरी यात्रा का मकसद इसके बाद बदल गया। मुझे उन लोगों की आवाज सुनाई देने लगी, जिसे मैं दिल में महसूस कर रहा था। उनका दर्द मेरा दर्द था। राहुल ने भारत की बहुसंस्कृति का जिक्र किया।

“भारत एक आवाज है। भारत इस देश के लोगों की एक आवाज है। इस आवाज को सुनने की जरूरत है। लेकिन मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं। अगर हमें इस आवाज को सुनना है तो अहंकार मिटाना होगा।


-राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद, लोकसभा में 9 अगस्त 2023 सोर्सः संसद टीवी

कांग्रेस सांसद ने इसके बाद मणिपुर की चर्चा शुरू की। उन्होंने कहा कि मैं मणिपुर गया था। लेकिन प्रधानमंत्री वहां आजतक नहीं गए। क्योंकि मणिपुर को उन्होंने बांट दिया है। दो हिस्से कर दिए हैं। मैं रिलीफ कैंपों में गया और महिलाओं का दर्द सुना।

“प्रधानमंत्री के लिए मणिपुर हिन्दुस्तान नहीं है। उन्होंने आज तक मणिपुर के लोगों से बात नहीं की।

-राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद, लोकसभा में 9 अगस्त 2023 सोर्सः संसद टीवी

राहुल गांधी ने रिलीफ कैंप में उन्हें बताई गई दर्दनाक कहानियों को सुनाया। उन्होंने कहा कि अपना दर्द बयान करते हुए महिला को अपने सामने बेहोश होते देखा।

“उन्होंने (प्रधानमंत्री) मणिपुर में हिन्दुस्तान की हत्या की है।

-राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद, लोकसभा में 9 अगस्त 2023 सोर्सः संसद टीवी

राहुल गांधी ने भाषण में नूंह हिंसा का भी जिक्र महज संदर्भ के रूप में किया-

“मणिपुर से लेकर नूंह तक आप लोगों ने देश को आग में झोंक दिया है।

-राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद, लोकसभा में 9 अगस्त 2023 सोर्सः संसद टीवी

राहुल गांधी के भाषण के दौरान भाजपा के सांसदों और मंत्रियों ने जबरदस्त हंगामा किया। उन्हें बोलने से रोकने की कोशिश की। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने राहुल से माफी की मांग की। स्पीकर भाजपा सदस्यों को शांत कराने की कोशिश करते दिखे। राहुल गांधी ने इसके बाद मणिपुर को लेकर अपना हमला और तीखा कर दिया। उन्होंने भाजपा को ललकारते हुए कहा कि आप भारत माता के रखवाले नहीं हैं।

“आपने मणिपुर में भारत माता की हत्या की है। आप देशद्रोही हैं। आप रखवाले नहीं हो। आप देशद्रोही हो।

-राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद, लोकसभा में 9 अगस्त 2023 सोर्सः संसद टीवी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सेना एक दिन में मणिपुर में शांति ला सकती है। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोला दिया। उन्होंने पीएम मोदी का संदर्भ रावण का जिक्र करके किया। रावण दो लोगों को सुनता था। मोदी जी अमित शाह और अडानी को सुनते हैं।
राहुल गांधी का भाषण अमित शाह और अडानी के जिक्र के साथ खत्म हो गया तो सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जवाब देना शुरू कर दिया। स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर भी हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस शासनकाल के करप्शन और 1984 के सिख विरोधी दंगों का भी जिक्र किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet