[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग, RPF काॅन्स्टेबल ने चलाई गोलियां, ASI समेत 4 की मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइममहाराष्ट्रराजस्थानराज्य

जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग, RPF काॅन्स्टेबल ने चलाई गोलियां, ASI समेत 4 की मौत

पश्चिमी रेलवे ने बयान जारी कर बताया कि यह घटना पालघर स्टेशन पार करने के बाद पैन्ट्री कार्ट में हुई थी। इसमें कुल चार लोगों को गोली लगी है जिसमें से 3 आम नागरिक हैं।

जयपुर-मुबंई एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार सुबह एक काॅन्स्टेबल ने अपनी सर्विस रिवाॅल्वर से 4 लोगों को गोली मार दी। इस हादसे में आरपीएफ के 1 एएसआई और 3 यात्रियों की मौत हो गई। घटना पालघर की है। जीआरपी मुंबई के जवानों ने काॅन्स्टेबल को पकड़ लिया है।

रेलवे ने जारी किया बयान

हादसे के संबंध में पश्चिमी रेलवे ने बयान जारी कर बताया कि यह घटना पालघर स्टेशन पार करने के बाद पैन्ट्री कार्ट में हुई थी। इसमें कुल चार लोगों को गोली लगी है जिसमें से 3 आम नागरिक हैं और एक ASI टीकाराम मीणा है जो राजस्थान के रहने वाले हैं। अन्य 3 नागरिकों की पहचान की जा रही है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी का नाम चेतन कुमार बताया जा रहा है। वह घटना को अंजाम देकर दहिसर स्टेशन के पास चेन खींचकर उतर गया था। उसने अपने आधिकारिक हथियार से इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना की अभी वजह पता नहीं चल पाई है। इसकी जांच की जा रही है।

गोली चलाकर ट्रेन से कूद गया आरेापी काॅन्स्टेबल

गोली चलाने के बाद आरपीएफ का काॅन्स्टेबल ट्रेन से नीचे कूद गया। इसके बाद जीआरपी मुबंई के जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है जवान ने ऐसा क्यों किया। वहीं ट्रेन में अचानक हुई फायरिंग के बाद लोग दहशत में आ गए।

घायलों को दी जाएगी अनुग्रह राशि

वहीं डीआरएम मुंबई नीरज वर्मा ने बयान जारी कर कहा कि सुबह करीब 6 बजे हमें पता चला कि एस्कॉर्टिंग ड्यूटी पर तैनात एक आरपीएफ कांस्टेबल ने गोलियां चलाई चार लोगों को गोली लगी हैं। हमारे रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों से संपर्क किया गया है। अनुग्रह राशि दी जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad