[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी(कोलिहान नगर) : मकान मालिक गांव गए हुए थे, पीछे से कोलिहान नगर के तीन आवासीय क्वार्टरों में चोरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी(कोलिहान नगर) : मकान मालिक गांव गए हुए थे, पीछे से कोलिहान नगर के तीन आवासीय क्वार्टरों में चोरी

मकान मालिक गांव गए हुए थे, पीछे से कोलिहान नगर के तीन आवासीय क्वार्टरों में चोरी

झुंझुनूं-खेतड़ी(कोलिहान नगर) : कस्बे के कोलिहान नगर के तीन आवासीय क्वार्टरों से अज्ञात चोर घरेलू सामान चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार डी-87 में रहने वाले राहुल गुप्ता के घर से चोर दरवाजा तोड़कर 2 सिलेंडर, कंबल, रजाई, पावर बैंक, चार्जर, तकिए व पलंग में से बर्तन ले गए। इसी तरह डी-155 में रहने वाले सुभाष के मकान से चोर पानी की मोटर व एक सिलेंडर चोरी कर ले गए।

इसी तरह डी-129 में रहने वाले राजेश कुमार मीणा के यहां से एक मोटरसाइकिल, एक सिलेंडर, बैग, जूता जोड़ी, हेलमेट, कपड़े आदि चोरी कर ले गए। सभी पीड़ित परिवार शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के कारण अपने अपने गांव गए हुए थे। सोमवार को आए तो चोरी का पता चला। पुलिस को सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad