[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-सिंघाना : रिटायर प्राचार्य व शिक्षिका ने स्कूल में बनवाए कमरे:कलाखरी के स्कूल में हुआ उद्घाटन, वक्ताओं ने कहा – शिक्षा के बढ़ावे में भामाशाहों का योगदान अहम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसिंघाना

झुंझुनूं-सिंघाना : रिटायर प्राचार्य व शिक्षिका ने स्कूल में बनवाए कमरे:कलाखरी के स्कूल में हुआ उद्घाटन, वक्ताओं ने कहा – शिक्षा के बढ़ावे में भामाशाहों का योगदान अहम

रिटायर प्राचार्य व शिक्षिका ने स्कूल में बनवाए कमरे:कलाखरी के स्कूल में हुआ उद्घाटन, वक्ताओं ने कहा - शिक्षा के बढ़ावे में भामाशाहों का योगदान अहम

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के कलाखरी गांव के राजकीय स्कूल में सोमवार को भामाशाह की ओर से बनाए गए कमरों का उद्घाटन किया गया‌। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रवण कुमार, विशिष्ट अतिथि सीबीईओ सिंघराज सिंघल थे, जबकि अध्यक्षता बुहाना प्रधान हरि कृष्ण यादव ने की।

इस दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत रूप से फीता काटकर भामाशाह की ओर से बनाए गए कमरों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों से प्रदेश की सरकारी स्कूलों की दशा सुधर रही है। उन्होंने कहा कि भामाशाह देश की रीढ होते हैं। देश व समाज के हर क्षेत्र मे उनका योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

राजकीय स्कूल में रिटायर प्राचार्य सत्यपाल सिंह व रिटायर प्रधानाध्यापिका शकुंतला देवी की ओर से कमरे व बरामदे निर्माण करवाया गया है। इस मौके पर एसीबीईओ हरकेश मान, मुनेष सैनी, विजय पाण्डे, सरपंच फोरम अध्यक्ष विरेन्द्र शास्त्री, प्रधानाचार्य वेदप्रकाश, सुनील, छोटेलाल,अमरसिंह थानेदार, अशोक, रामनिवास, पुरषोत्तम, सज्जन कुमावत, रामप्रसाद बोहरा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22