[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चुरू : नाबालिग से बार-बार किया दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया, पांच लोगों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूराजस्थानराज्य

चुरू : नाबालिग से बार-बार किया दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया, पांच लोगों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

चुरू जिले में 14 साल की नाबालिक के साथ शहर के एक कैफे और ट्रैक्टर एजेंसी में रेप का मामला सामने आया है। नाबालिक की मां ने महिला थाने पहुंचकर पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया है।

चुरू : राजस्थान के चुरू में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। आरोपी ने शहर के कैफे और ट्रैक्टर एजेंसी में नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया। मामले को लेकर नाबालिक की मां महिला थाने पहुंचीं और पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी और पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने रिपोर्ट में गर्भपात करवाने की बात कही। महिला थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश और जगदीश के अलावा चाची के परिवार के दो नामजद और एक कैफे संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

एएसआई रामचंद्र चेतीवाल ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि करीब एक साल पहले 14 साल नाबालिक बेटी को उसकी चाची अपने साथ पीहर ले गई थी। वहां चाची ने उसकी मुलाकात मुकेश नाम के व्यक्ति से करवाई थी। उसके बाद मुकेश लगातार नाबालिक को फोन कर बहलाता-फुसलाता था। अक्टूबर 2022 में मुकेश ने नाबालिग स्टूडेंट को कैफे में साथ जाने का दबाव बनाकर चूरू के आरजे-10 नाम के कैफे में लेकर गया। मुकेश ने कैफे में नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया, जिससे नाबालिक गर्भवती हो गई। मामले का पता चलने पर नाबालिग की चाची ने अपने दो नामजद रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसका गर्भपात करवा दिया। आरोपी मुकेश ने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया था।

रिपोर्ट में बताया गया कि महेंद्रा एजेंसी में काम करने वाले जगदीश ने जनवरी 2023 में एजेंसी में ले जाकर नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया था। करीब आठ दिन पहले नाबालिग स्टूडेंट की चाची ने सुसाइड कर लिया था, उसके बाद नाबालिग ने अपनी मां को अपने साथ हुई घटना की सारी बाते बताईं। जिसको लेकर नाबालिक की मां ने महिला थाने आकर पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22