[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उत्तर प्रदेश-कासगंज : UP में एक और पेशाब कांड:कासगंज में युवक का सिर मुंडवाया, चेहरे पर पेशाब किया; मारपीट कर पैसे भी लूटे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उत्तर प्रदेशक्राइमटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

उत्तर प्रदेश-कासगंज : UP में एक और पेशाब कांड:कासगंज में युवक का सिर मुंडवाया, चेहरे पर पेशाब किया; मारपीट कर पैसे भी लूटे

UP में एक और पेशाब कांड:कासगंज में युवक का सिर मुंडवाया, चेहरे पर पेशाब किया; मारपीट कर पैसे भी लूटे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : बालकृष्ण

उत्तर प्रदेश-कासगंज : यूपी के आगरा के बाद कासगंज में पेशाब कांड हुआ है। यहां सहावर में किन्नरों ने एक युवक से मारपीट की। लूटपाट की। इसके बाद उसका मुंडन किया। फिर चेहरे पर पेशाब किया। इसका वीडियो सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि ये लोग, युवक पर किन्नर बनने का दबाव बना रहे थे।

थाना सहावर के बसई गांव में पीड़ित युवक रहता है। पीड़ित ने बताया कि वह गंजडुंडवारा के इमामबख्श के रहने वाली किन्नर चांदनी के घर पर खाना बनाता है। उसी के साथ नाचने गाने के लिए भी जाता है। इससे जो भी पैसा मिलता है। उससे अपना घर चलाता है। चांदनी के कुछ किन्नर दोस्त उसे जबरन किन्नर बनाने का दबाव बना रहे हैं। जब पीड़ित ने विरोध किया तो उन्होंने धमकी दी।

  • खबर पर आगे बढ़ने से पहले वायरल वीडियो की तीन तस्वीरें…
ये फुटेज पीड़ित युवक का है। इसमें दिख रहा कि किन्नर उसे पकड़कर उसका मुंडन कर रहे हैं।
ये फुटेज पीड़ित युवक का है। इसमें दिख रहा कि किन्नर उसे पकड़कर उसका मुंडन कर रहे हैं।
किन्नरों ने पहले पीड़ित युवक को सुनसान इलाके में खेत के पास रोका। उसके साथ मारपीट की।
किन्नरों ने पहले पीड़ित युवक को सुनसान इलाके में खेत के पास रोका। उसके साथ मारपीट की।
पीड़ित के साथ मारपीट के बाद किन्नरों ने उसके सिर पर पानी गिराकर मुंडन किया।
पीड़ित के साथ मारपीट के बाद किन्नरों ने उसके सिर पर पानी गिराकर मुंडन किया।

मुंडन कर चेहरे पर पेशाब किया
पीड़ित ने बताया, मैं 26 जुलाई को कासगंज से काम करके घर लौट रहा था। तभी जौहरी ईंट भट्ठे के पास चांदनी के किन्नर दोस्तों ने मुझे घेर लिया। इसमें लाली, रिचा, करीना, मोहम्मद असीन और पवन थे। ये लोग मुझे जबरन झाड़ियों में ले गए। मेरे साथ मारपीट की और 10 हजार रुपए ले लिए। विरोध करने पर मेरा मुंडन कर दिया। मैं बोलता रहा- मैंने क्या किया, मुझे छोड़ दो, लेकिन वे नहीं माने। इतना ही नहीं, उन लोगों ने मेरे चेहरे पर पेशाब भी किया। इसका वीडियो भी बनाया।

मेरे चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां पर पहुंचे। लोगों के आने पर ये सभी वहां से भाग गए। इसके बाद मैं थाने पहुंचा। मामले में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। घटना के दो दिन बाद वीडियो वायरल हुआ। ये वीडियो वहीं के किसी किन्नर ने रिकॉर्ड किया है।मुंडन करते समय पीड़ित रोता है। वह खुद को छोड़ने के लिए बोलता है, लेकिन किन्नर नहीं माने और उसकी पिटाई भी की।

मुंडन करते समय पीड़ित रोता है। वह खुद को छोड़ने के लिए बोलता है, लेकिन किन्नर नहीं माने और उसकी पिटाई भी की।
  • अब वीडियो में क्या दिख रहा है, वो पढ़िए…

वीडियो में दिख रहा कि पीड़ित खेत के पास बैठा है। तीन से चार किन्नर उसको घेरकर खड़े हैं। एक किन्नर ने उसके सिर पर बोतल से पानी गिराया, फिर मुंडन किया। वो बार-बार पूछ रहा है कि मैंने क्या कर दिया। कोई कह रहा कि ‘इसके बाल काट दो। तब इसे पता चलेगा। वीडियो की तरफ देखते हुए दो किन्नर बोलते हैं कि अभी तो ट्रेलर है, पूरी पिक्चर बाकी है। पीड़ित हाथ जोड़कर बैठा है। किन्नर उसे पीट रहे हैं। गोली दे रहे हैं। एक ने कहा कि तुझे थाने लेकर चलूंगी और शिकायत करूंगी। फिर तुझे अच्छे से नाश्ता भी करवाऊंगी।

इस बीच, एक किन्नर ने कहा कि पहले बताओ कि ये रोहित कौन है। इस बात का जवाब पीड़ित नहीं दे पाता है। फिर किसी ने कहा कि तूने बिना सोचे गुरु पर ही हाथ उठा दिया। तूने ये नहीं सोचा कि हम तेरा क्या हाल करेंगे। वीडियो में ये भी दिख रहा कि किन्नरों ने पीड़ित के साथ वीभत्सता करते हुए उसे चेहरे पर पेशाब भी कर दिया। इस दौरान वह सिर्फ माफी मांगता रहा।

पांचों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस मामले में एएसपी जितेंद्र दुबे ने बताया, वायरल वीडियो संज्ञान में है। किन्नरों ने एक युवक के साथ गलत काम किया है। बहुत ही अमर्यादित व्यवहार हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर 26 जुलाई को ही पांचों किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। साथ ही सभी आरोपियों को कांशीराम कॉलोनी गंजडुंडवारा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77