[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-बुहाना(पचेरी) : पचेरी क्षेत्र के ईंट भट्ठा मालिकों के साथ थानाधिकारी ने ली बैठक।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंबुहानाराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-बुहाना(पचेरी) : पचेरी क्षेत्र के ईंट भट्ठा मालिकों के साथ थानाधिकारी ने ली बैठक।

पचेरी क्षेत्र के ईंट भट्ठा मालिकों के साथ थानाधिकारी ने ली बैठक।

झुंझुनूं-बुहाना(पचेरी) : पचेरी थाना परिसर में पुलिस और ईंट भट्ठा मालिकों की सामूहिक बैठक आयोजित हुई। जिसमे थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी भट्टो के मालिकों को शामिल किया गया। बैठक में इलाके में गुमशुदा बच्चों, बाल बंधुआ मज़दूरी रोकथाम व बाहर से अपराधी अपराध कर क्षेत्र में छुपने जैसी वारदात में पुलिस की सहायता हेतु संदर्भ में बैठक का अयोजन किया गया। थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि कुछ छोटे बच्चे घर से निकल जाते हैं और आसपास इलाकों में छुप जाते है एंव कई अपराधी बाहर से अपराध कर काम मांगने को लेकर भट्टो पर आ जाते हैं और झूठा दिखावाकर गरीब बन कर काम करने लग जाते है। जिसको लेकर आज बैठक में सभी को निर्देशित किया कि भट्टो पर जो भी मजदूर, मजदूरी करता है उनका बायोडाटा के साथ फोटो एवं आईडी लेकर रखें जिससे भविष्य में उनके एवं इलाके में अनहोनी होने में सहायता मिल सके।

थानाधिकारी सिंह ने बताया की कई बार अन्य राज्य से व्यक्ती अपराध कर इलाके में घुस जाते हैं और जिनका कोई रिकॉर्ड भी पुलिस के पास नही होता है। इसलिए आज सभी को मीटिंग में सभी लेबर मजदूरों का रिकॉर्ड रखने के लिय प्रेरित किया और वही सभी का पुलिस के साथ सामूहिक रूप से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया जिसमें सभी आपस में जानकारी साझा कर सकेंगे।

इस मौके पर बस्तीराम, विनोद, चरण सिंह, ब्रह्मप्रकाश, कर्मवीर, बाबूलाल, शमशेर सिंह, लालाराम, दिनेश यादव, हवा सिंह, ओमवीर फौजी, धर्मवीर, शीशराम यादव आदि भट्टा मालिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22