[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Viral Video: पेट्रोल टंकी पर बैठ लड़की ने बाइक चला रहे लड़के को लगाया गले, फिर आई शामत; देखें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
नई दिल्लीराज्य

Viral Video: पेट्रोल टंकी पर बैठ लड़की ने बाइक चला रहे लड़के को लगाया गले, फिर आई शामत; देखें

दिल्ली में लड़की और लड़के ने बाइक पर खूब स्टंटबाजी की.

Ladka Ladki Bike Viral Video: कभी बाइक पर स्टंट करने, कभी बहुत तेज रफ़्तार से बाइक चलाने के वीडियो अक्सर ही वायरल होते हैं. इस बार दिल्ली से ऐसा वीडियो सामने आया है। लड़के ने लड़की को पेट्रोल की टंकी पर बैठाया, लड़की भी बैठ गई और लड़के के गले लग गई. इसके बाद मंगोलपुरी के ट्रैफिक वाले आउटर रिंग रोड पर लड़का बाइक को दौड़ाते हुए नज़र आया. लड़की ख़ुशी से पेट्रोल की टंकी पर बैठ बाइक चला रहे लड़के के गले से लिपटी हुई है. लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जो वायरल हो गया।

वीडियो में लड़का को बाइक चलाते और लड़की को पेट्रोल टंकी पर चालक की ओर मुंह करके बिना हेलमेट के बैठे और चालक को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। आरोपी दुपहिया चालक को कई वाहनों को ओवरटेक करते भी देखा जा सकता है. कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस को टैग कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने काटा चालान
ट्विटर पर वीडियो वायरल होने के दिल्ली पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लिया. दिल्ली यातायात पुलिस ने लड़के को खोज निकाला और बाइक चला रहे लड़के पर 11,000 रुपये का जुर्माना ठोंक दिया।

दिल्ली पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘खतरनाक तरीके से दुपहिया वाहन चलाने के वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने अपराधी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। कुल 11,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.’’ पुलिस ने कहा कि उन्होंने दुपहिया चालक के खिलाफ बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस के वाहन चलाने, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। यातायात पुलिस ने लोगों से सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने का अनुरोध किया है और फिल्मी दृश्यों की नकल नहीं करने को कहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22