[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बूंदी : 1977 में एफआईआर, 46 साल बाद 70 वर्षीय 7 बुजुर्ग महिला गिरफ्तार, आरोप जंगल से चोरी की थी लकड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
बूंदीराजस्थानराज्य

बूंदी : 1977 में एफआईआर, 46 साल बाद 70 वर्षीय 7 बुजुर्ग महिला गिरफ्तार, आरोप जंगल से चोरी की थी लकड़ी

1977 में दर्ज एक मामले को लेकर पुलिस ने 70 साल से अधिक उम्र की 7 बुजुर्ग महिलाओं को गिरफ्तार किया है। एफआईआर के 46 साल बाद गिरफ्तार की गई इन महिलाओं पर जंगल से लकड़ी चुराने का आरोप है।

बूंदी : राजस्थान के बूंदी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने 46 साल बाद 7 बुजुर्ग महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि इन महिलाओं ने 1977 में जंगल से लकड़ी चुराई थी। वहीं, महिलाओं को कहना है कि हमें खुद नहीं पता है कब ऐसा किया था।  मामला जिले के हिंडोली उपखंड से सदर थाना इलाके का है।

जानकारी के अनुसार ये मामला 46 साल से लंबित पड़ा था। कई बार महिलाओं के स्थाई वारंट भी जारी किए गए थे। ऐसे में मामले में निस्तारण करने के लिए पुलिस सक्रिय हुई और सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दो महिलाएं अभी फरार हैं, जबकि तन महिलाओं को मौत हो चुकी है।

गिरफ्तार की गई महिलाओं में जुम्मा देवी, मोतिया बाई, टीकड़, लालीबाई, बच्ची बाई, पुष्पा बाई और कमला बाई शामिल हैं। इन सभी महिलाओं की उम्र 70 से 75 साल के बीच में हैं। गिरफ्तार सभी महिलाओं को एडिशनल चीफ ज्यूडिशली मजिस्ट्रेट बूंदी के समक्ष पेश किया गया। जिसके बाद सभी पर जुर्माना लगा दिया गया। फरार चल रहीं दो अन्य महिलाओं की पुलिस तलाश कर रही है।

बूंदी सिटी सीओ ओमेंद्र सिंह ने बताया कि वन अधिनियम के मामले में न्यायालय ने वारंट जारी किए थे। वारंट की तामील करवाकर महिलाओं को 5 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।

मामला 1977 का है जब महिलाओं ने जंगल से लकड़ी काटी थी। वन विभाग के किसी कर्मचारी ने महिलाओं के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज करवा था, क्योंकि उस समय हिंडोली थाना नहीं था। अब पुलिस मुख्यालय से लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर मिले निर्देश पर सादर थाना पुलिस ने करीब 46 साल बाद ये कार्रवाई की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22