[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी(खेतड़ी नगर) :  भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष चेची का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, 18 जुलाई को आरपीएससी का करेंगे घेराव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी(खेतड़ी नगर) :  भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष चेची का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, 18 जुलाई को आरपीएससी का करेंगे घेराव

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष चेची का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, 18 जुलाई को आरपीएससी का करेंगे घेराव

झुंझुनूं-खेतड़ी(खेतड़ी नगर) : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची शनिवार शाम को खेतड़ी नगर पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूनम धर्मपाल गुर्जर भाजपा महिला मोर्चा झुंझुनूं महामंत्री के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा युवाओं के भविष्य को लेकर आरपीएससी का घेराव करेगा और पेपर लीक मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। जिसको लेकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को अजमेर में 18 जुलाई को होने वाले घेराव को लेकर पहुंचने का आह्वान किया गया।

इसके बाद युवा मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष खेतड़ी मिशन पहुंचकर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष झुंझुनू जयसिंह मांठ, प्रभु राजोता, मंजीत यादव शिमला, कृष्ण गुर्जर जुझारपुर, धर्मा पहलवान, महिपाल दोराता, राजेश पायल, नरेश ठेकेदार, बलवीर, अंकित गुर्जर, मनोज देवनगर, अशोक बाडलवास, निखिल शर्मा भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री झुंझुनू, कृष्ण खटाना सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

खेतड़ी भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची का एक दिवसीय झुंझुनूं प्रवास पर भाजपा नेता इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर के कार्यालय पर महिला मोर्चा की जिला महामंत्री पूनम धर्मपाल गुर्जर व भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष मंजीत यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विद्याधर सैनी ने स्वागत किया गया।

उसके बाद भाजयुमो जिला महामंत्री निखिल शर्मा के कार्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची, प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल पार्थ, जिला प्रभारी यशपाल गुर्जर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष जय सिंह मांठ, भाजयुमो के सीकर जिला अध्यक्ष स्वदेश शर्मा, जिला महामंत्री महिला मोर्चा पूनम धर्मपाल गुर्जर, पूर्व जिला मंत्री व बहरोड़ विधानसभा प्रभारी हवासिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष विद्याधर सैनी, जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा, जिला महामंत्री निखिल शर्मा, पार्षद नगेंद्र सिंह सोढा ने संबोधित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet