[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनू : झुंझुनू जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनू : झुंझुनू जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया

झुंझुनू जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया

झुंझुनू : झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दिनेश सुण्डा ने रीको स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे प्रदेश व जिला नेतृत्व में एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में लगातार काम कर रहे थे।

सीनियर लीडर और कार्यकर्ताओं की सोच की वजह से उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। परंतु संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता थी।

अब परिवार के रूप में कार्य कर मजबूती के साथ झुंझुनूं की सातों विधानसभा सीटें जीतेंगे। झुंझुनूं में मुख्यमंत्री गहलोत ने विकास कार्यों में कमी नहीं छोड़ी। इस बलबूते लगभग प्रदेश की सभी सीटें 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि 36 कौम को साथ लेकर चलना ही कांग्रेस की विचारधारा है। भाजपा की तरह झूठ, फरेब और तोड़ने की नहीं।

कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

नवलगढ़ विधायक राजकुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से विकास कार्य किए गए हैं, उन्हें आम जनता तक कैसे लेकर जाएं और अंतिम छोर तक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए राजस्थान में यह नई टीम घोषित की गई है।

चार महीने बाद हमारी परीक्षा है। वे दावे के साथ कह सकते हैं कि झुंझुनूं में विकास कार्यों को देखते हुए सातों सीटें कांग्रेस की झोली में आएंगी। इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना गर्व की बात है। नई टीम सबको साथ लेकर चलेगी। पूरी कांग्रेस पार्टी एक जाजम पर है।

इस दौरान प्रदेश महासचिव राजपाल शर्मा, प्रदेश सचिव ताराचंद सैनी, वीरेंद्रसिंह महला, जिला प्रभारी फूलसिंह ओला, पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया, मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एमडी चौपदार, महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष तेजस्वनी शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शहीदों को श्रद्धांजलि

कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्रसिंह, प्रदेश महासचिव राजपाल शर्मा, प्रदेश सचिव ताराचंद सैनी, वीरेंद्रसिंह महला, जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा, नवलगढ़ विधायक राजकुमार शर्मा, जिला प्रभारी फूलसिंह ओला, मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एमडी चौपदार, महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष तेजस्वनी शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी शहीद स्मारक पहुंचे और शहीदों को नमन किया। वहीं, खेतड़ी विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्रसिंह शहीद स्मारक से सीधे खेतड़ी निकल गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet