सैनी समाज की नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, देवकरण सैनी बने अध्यक्ष
समाज की एकजुटता, शैक्षणिक उत्थान और संगठन की मजबूती का लिया संकल्प; सात ब्लॉक अध्यक्षों को भी सौंपी जिम्मेदारी
झुंझुनूं : सैनी समाज कर्मचारी अधिकारी प्रगतिशील संस्थान राजस्थान की जिला इकाई का कार्यकारिणी गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह रविवार को श्याम रेस्टोरेंट एंड रिजॉर्ट में आयोजित हुआ। समारोह में नई जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता, शिक्षा को बढ़ावा देने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम से पहले प्रदेश पदाधिकारियों ने शहीद इंद्र सिंह सैनी के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। समारोह में जिलाध्यक्ष देवकरण सैनी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। प्रदेशाध्यक्ष संजय सैनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
शिक्षा और संगठन की मजबूती पर दिया जोर
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सैनी ने सदस्यता अभियान को गति देने, उपाध्यक्ष बाबूलाल सैनी ने संगठन की कार्यप्रणाली तथा जिला उपाध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश सैनी ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। प्रदेश महामंत्री यादराम सैनी, समन्वयक मातूराम सैनी, उपाध्यक्ष नंदकिशोर सैनी, सीकर जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी एवं कोषाध्यक्ष बहादुर मल सैनी ने भी विचार व्यक्त किए।
इन्हें मिली जिला कार्यकारिणी में जिम्मेदारी
नई जिला कार्यकारिणी में ओमप्रकाश सैनी को संरक्षक, देवकरण सैनी को अध्यक्ष, द्वारिका प्रसाद सैनी को महामंत्री, मुकेश सैनी, डॉ. वेद प्रकाश सैनी, डॉ. सुरेंद्र सैनी एवं आयना सैनी को उपाध्यक्ष बनाया गया। कैलाश चंद सैनी एवं दीनदयाल सैनी को संगठन मंत्री, राजेश सैनी को मीडिया प्रभारी तथा जागेश्वर सैनी, रामावतार सैनी, संजय सैनी एवं जयप्रकाश सैनी को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सात ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
रामावतार खडोलिया को झुंझुनूं, रामकिशन सैनी को चिड़ावा, धुक्कलराम सैनी को नवलगढ़, विजेंद्र सैनी को खेतड़ी, सुरेश सैनी को उदयपुरवाटी, अनूप सैनी को मंडावा एवं संदीप सैनी को सूरजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
समारोह में छगन कुमार, नवनीत, गौरीशंकर, राजाराम, गोविंद, सुरेंद्र सिंह, मुरारीलाल, बाघ सिंह तोमर, एसआर सैनी, मुकेश कटारिया, विनोद, गोवर्धन लाल, सत्यनारायण हलकारा, महावीर सैनी, जमनालाल, प्राचार्य अनीता सैनी, बृज बिहारी एवं विजेंद्र कुमार सहित अनेक समाजबंधु मौजूद रहे। मंच संचालन महेंद्र शास्त्री ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष देवकरण सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2582412

