[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में डोडा पोस्त तस्कर को 5 साल की जेल:राजगढ़ कोर्ट ने 8 साल पुराने मामले में सुनाई सजा, 50 हजार का जुर्माना लगाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में डोडा पोस्त तस्कर को 5 साल की जेल:राजगढ़ कोर्ट ने 8 साल पुराने मामले में सुनाई सजा, 50 हजार का जुर्माना लगाया

सादुलपुर में डोडा पोस्त तस्कर को 5 साल की जेल:राजगढ़ कोर्ट ने 8 साल पुराने मामले में सुनाई सजा, 50 हजार का जुर्माना लगाया

सादुलपुर : सादुलपुर में एनडीपीएस मामले में अपर जिला एवं सेशन जज सागर माथुर ने आरोपी को 5 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। मामला आठ साल पुराना है। अभियोजन के अनुसार, मामला 26 जून 2018 का है। राजगढ़ थाना पुलिस ने राजगढ़-तारानगर तिराहे पर बैग में डोडा पोस्त चूरा लेकर खड़े वजीर को गिरफ्तार किया था। वो हरियाणा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव धांगड़ा का रहने वाला है।

पुलिस ने वजीर के पास से 18 किलो डोडा पोस्त चूरा जब्त किया था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के बाद पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान पेश किए गए सबूतों और गवाहों के आधार पर सागर माथुर ने वजीर को दोषी ठहराया। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक तेजपाल सिंह पूनिया ने पैरवी की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77