[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में कालिका माई और भैरूजी की मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा:101 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ भंडारा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में कालिका माई और भैरूजी की मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा:101 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ भंडारा

जसरापुर में कालिका माई और भैरूजी की मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा:101 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ भंडारा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव में रविवार को कालिका माई और भैरूजी की मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा धार्मिक विधि-विधान से संपन्न हुई। इस अवसर पर 101 महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा निकाली। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

कार्यक्रम गांव के पावर हाउस के पास बंजारा बस्ती में नवनिर्मित कालिका माई मंदिर में हुआ। प्राणप्रतिष्ठा से पहले हवन किया गया, जिसमें मुख्य यजमानों ने आहुतियां दीं। पंडित अशोक कुमार जोशी सहित अन्य विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाए। मूर्तियों का अन्नाधिवास, जलाधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास और शय्याधिवास सहित विभिन्न विधान किए गए। इसके बाद पंचामृत से स्नान करवाकर मूर्तियों का श्रृंगार किया गया।

कलश यात्रा गांव के प्रमुख मंदिरों, बाजार और बस स्टैंड से होते हुए नवनिर्मित मंदिर पहुंची। प्राणप्रतिष्ठा के बाद ज्योत जलाकर महाआरती की गई और माता को भोग लगाया गया। कन्या भोज के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77