साइकिल पर निकले पुलिस अधिकारी और जवान, दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
झुंझुनूं पुलिस की ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के तहत पहल, शहीद स्मारक से निकाली साइकिल रैली; स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक
झुंझुनूं : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से झुंझुनूं पुलिस ने रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली। शहीद स्मारक से शुरू हुई रैली में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने का संदेश दिया।
राजस्थान पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया।
अभियान का उद्देश्य आमजन को साइकिल चलाने के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ शारीरिक स्वास्थ्य, नियमित व्यायाम और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने स्वयं साइकिल चलाकर आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत, शहर पुलिस उपाधीक्षक गोपाल सिंह ढाका, कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार सहित अनेक पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2581444

