पिलानी में युवक की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
एक माह पहले घर में घुसकर किया था जानलेवा हमला, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी सतीश कुमार को पकड़ा
पिलानी : कस्बे में करीब एक माह पहले घर में घुसकर युवक की हत्या करने के मामले में पिलानी पुलिस ने मुख्य आरोपी सतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अल्का विश्नोई के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को पिलानी कस्बे से दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उपचार के दौरान हुई थी युवक की मौत
पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को पिलानी निवासी मोहनलाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि पिलानी निवासी सतीश पुत्र प्रताप सिंह ने उनके घर में घुसकर बेटे राजेश उर्फ सोनू पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजेश को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी अल्का विश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक जांच में सतीश कुमार की संलिप्तता सामने आने के बाद शनिवार को उसे पिलानी कस्बे से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2579819

