खेतड़ी में ग्रामीणों ने ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई:समाज को शिक्षित करने की भूमिका पर हुई चर्चा, महिलाओं को उनके अधिकार बताए
खेतड़ी में ग्रामीणों ने ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई:समाज को शिक्षित करने की भूमिका पर हुई चर्चा, महिलाओं को उनके अधिकार बताए
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नानूवाली बावड़ी में शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरपंच नीलम सैनी रहीं, जबकि अध्यक्षता मालीराम सैनी ने की। शुरुआत में अतिथियों ने महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
शिक्षा से ही समाज में आएगा बदलाव
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच नीलम सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले ने समाज को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सावित्रीबाई फुले को देश की पहली महिला शिक्षिका होने का गौरव प्राप्त है।
उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का बचपन कठिनाइयों में बीता, लेकिन उन्होंने इससे प्रेरणा लेकर समाज को शिक्षित करने का संकल्प लिया। उन्होंने पहले स्वयं शिक्षा ग्रहण की और फिर समाज को शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया। आज शिक्षा का युग है। इस दौर में बेहतर मेहनत करने वाले ही सफलता हासिल कर सकते हैं।
महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की जरूरत
सरपंच ने कहा कि महिलाओं के शिक्षित होने से पूरे परिवार को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा के प्रति जागरूक होकर बच्चों को शिक्षित करने में अहम भूमिका निभानी चाहिए। सरकार ने महिलाओं को अनेक अधिकार दिए हैं। महिलाओं को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर उनका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद विमल बाबूलाल सैनी, संजय सैनी, मालीराम, अरविंद, महेश, रजनीश, रामोतार, विनोद, सुभाष, भैरूराम सैनी, सतीश, शिवकुमार, राजू अधाना, पिंटू अधाना, साक्षी सैनी, मैंका सैनी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2579490


