PM नोटबंदी की बजाय मोबाइलबंदी करते तो अच्छा रहता:जैन धर्मगुरु वर्धमान सागर बोले- स्टूडेंट्स रास्ता भटक रहे, खुद का भविष्य बर्बाद कर रहे
PM नोटबंदी की बजाय मोबाइलबंदी करते तो अच्छा रहता:जैन धर्मगुरु वर्धमान सागर बोले- स्टूडेंट्स रास्ता भटक रहे, खुद का भविष्य बर्बाद कर रहे
सीकर : सीकर में जैन मुनि आचार्य वर्धमान सागर महाराज ने कहा कि शिक्षा नगरी सीकर में आ रहे स्टूडेंट्स का अंतिम लक्ष्य पढ़ाई होना चाहिए उन्हें इधर-उधर की बातों में समय खर्च नहीं करना चाहिए। लेकिन आजकल स्टूडेंट नेताओं और अन्य चीजों के चक्कर में आकर पढ़ाई से भटक जाते हैं। ये राजनीति स्टूडेंट के लिए सही नहीं है।
आचार्य वर्धमान सागर महाराज ने इस बार सीकर में चातुर्मास किया। आचार्य वर्धमान सागर ने कहा कि पढ़ाई के दौरान हजार तरीके की रुकावटें आती हैं। इसी बीच नशा भी स्टूडेंट्स को तेजी से आकर्षित करता है। स्टूडेंट्स को नशा और अन्य भटकाने वाली सभी चीजों से दूर रहकर पढ़ाई में मन लगाना चाहिए। स्टूडेंट की दिशा बदल जाती है तो वो नशे में पड़ जाते हैं। हाल ही में साइबर ठगी शुरू हुई है स्टूडेंट साइबर ठगी गिरोह से जुड़कर खुद का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। इससे स्टूडेंट्स और आमजन का जीवन दोनों ही नुकसान में जा रहे हैं।

लक्ष्य बदलने से मानसिक तनाव आता है
वर्धमान सागर महाराज ने कहा कि जब स्टूडेंट के लक्ष्य बदल जाते हैं तो वे मानसिक तनाव में आ जाते हैं। स्टूडेंट सिर्फ पढ़ाई पर फोकस करें तो तनाव नहीं आता है और सफलता जरूर मिलती है। हाल ही में कई देशों में उदाहरण मिला है कि स्टूडेंट्स भटक जाते हैं और देशव्यापी तनाव पैदा कर देते हैं। वर्धमान सागर महाराज ने कहा कि आज कल स्टूडेंट सुसाइड करते हैं यह बेहद डरावना है क्योंकि इससे खुद का जीवन और परिवार का भविष्य दोनों का नुकसान होता है। आत्महत्या तो एक तरह से कसाई का भाव है। इससे अगला जीवन भी खराब मिलता है।

दूसरी चीजों में माइंड लगाने की जरूरत नहीं
आध्यात्मिक से जुड़ी रील और वीडियो बनाने वाले संत-कथावाचकों को लेकर वर्धमान सागर महाराज ने कहा कि जिनका जीवन आध्यात्म से बन रहा है उन्हें दूसरी चीजों में दिमाग लगाने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। वे अध्यात्म के मार्ग पर चलेंगे तो बाकी सारी व्यवस्थाएं तो अपने आप हो जाएंगी। बाहरी आकर्षण ने सारे संसार को ही लपेट लिया है, यह गलत है। आध्यात्म के नाम पर रील्स और वीडियो बनाना गलत दिशा में किया हुआ पुरुषार्थ है। सही दिशा में पुरुषार्थ होगा तो सफलता मिल ही जाएगी।

मोबाइल बंदी अच्छी रहती
जैन मुनि वर्धमान सागर महाराज ने कहा कि कुछ साल पहले प्रधानमंत्री ने नोटबंदी की थी इसकी जगह मोबाइल बंदी कर देते तो ज्यादा अच्छा रहता। इस मोबाइल की वजह से आज के समय में अफवाहें और निगेटिविटी का चलन बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि हर घर में प्रत्येक सदस्य के पास अलग मोबाइल है और उसे मोबाइल की वजह से सब दूर-दूर बैठे रहते हैं तो आज यह समाज की बहुत अजीब स्थिति बन गई है। ऐसे में अब ओरिजिनल मीडिया पर ही लोगों का विश्वास बचा है।
अहिंसा और धर्म की स्थापना अंतिम लक्ष्य हो
उन्होंने जैन धर्म अहिंसा का प्रबल समर्थक है। प्राचीन समय में भी जब महाभारत जैसे युद्ध हुए तो उनका अंतिम लक्ष्य अहिंसा की स्थापना करना ही था। दूसरों को कष्ट पहुंचाने से अच्छा है की दृष्टि युद्ध, जल युद्ध और जरूरत पड़े तो फिर मल्ल युद्ध किया जाए। लेकिन अंतिम लक्ष्य अहिंसा और धर्म की स्थापना होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा किसी भी रूप में सही नहीं है लेकिन यदि अच्छे कार्य के लिए और विवेकपूर्ण ढंग से प्रतिस्पर्धा की जाए तो उसमें कोई बुराई नहीं है। किसी भी प्रतिस्पर्धा में उग्र मानसिकता नहीं होनी चाहिए। प्रोग्रेस के लिए कंपटीशन गलत नहीं है।
उन्होंने कहा कि कर्म के प्रभाव से तय प्रारब्ध को पुरुषार्थ के जरिए बदला जा सकता है। अच्छे कर्म करेंगे और लोगों का भला करेंगे तो पहले से तय नेगेटिव प्रारंभ का असर कम हो जाता है।इस बार सीकर में चातुर्मास इसलिए किया क्योंकि यहां पर उनके गुरु की समाधि भी है।

36 फीट की विशालकाय मोरपंख पिच्छिका बनी विशेष आकर्षण
इस अवसर पर सीकर में आयोजित पिच्छिका परिवर्तन महोत्सव के अंतर्गत निर्मित विशालकाय मोरपंख पिच्छिका की उपलब्धि का भी उल्लेख किया गया। आचार्य वर्धमान सागर की प्रेरणा और मार्गदर्शन में तैयार की गई यह पिच्छिका विशाल स्वरूप के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
पारंपरिक जैन पिच्छिका के स्वरूप में तैयार की गई यह विशालकाय पिच्छिका एक विशेष फाइबर बैलून से निर्मित है। इसकी लंबाई 36 फीट, चौड़ाई 22 फीट तथा मोटाई 2 फीट है। इस अनूठी रचना को एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स तथा ऑक्सफोर्ड बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इस ऐतिहासिक पिच्छिका के निर्माण में पवन कुमार मोदी और सुनील राजमल जावेरी की विशेष भूमिका रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2578909
