सीकर में 2 युवती और 1 नाबालिग लापता:युवतियां बिना बताए निकली,नाबालिग टॉयलेट जाने की बात कहकर गई
सीकर में 2 युवती और 1 नाबालिग लापता:युवतियां बिना बताए निकली,नाबालिग टॉयलेट जाने की बात कहकर गई
सीकर : सीकर जिले में दो युवती और एक 17 साल की नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। दो युवतियां घर से बिना बताए चली गई तो। नाबालिग लड़की टॉयलेट जाने की बात कहकर निकली थी।
22 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 25 नवंबर की सुबह करीब 8:30 के लगभग उनकी बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी देर तक वह नजर नहीं आई तो उसकी गांव में तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।
19 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके चाचा ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 26 नवंबर की रात परिवार के लोग घर पर सो रहे थे। भतीजी भी कमरे में सोई हुई थी। सुबह जब उठकर देखा तो भतीजी नहीं मिली।
17 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने के केस में उसकी मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि बेटी 27 नवंबर की सुबह करीब 5 बजे टॉयलेट जाने की बात कहकर घर से बाहर निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिवार को एक युवक पर शक है कि वह बेटी को ले जा सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2578889

