श्रीमाधोपुर में कांग्रेस की सरिता जाट निर्विरोध उप प्रधान बनीं:भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा; वार्ड 17 से पंचायत समिति सदस्य हैं सरिता
श्रीमाधोपुर में कांग्रेस की सरिता जाट निर्विरोध उप प्रधान बनीं:भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा; वार्ड 17 से पंचायत समिति सदस्य हैं सरिता
श्रीमाधोपुर : सीकर जिले की श्रीमाधोपुर पंचायत समिति में कांग्रेस की सरिता जाट निर्विरोध उपप्रधान निर्वाचित हो गई हैं। उपप्रधान पद के लिए भाजपा की ओर से कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा गया। सरिता श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 17 से सदस्य निर्वाचित हुई हैं।
पंचायत चुनाव में मंत्री की पत्नी को हराया था
सरिता जाट ने पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी शांति देवी खर्रा को 57 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी। सदस्य चुनाव में मिली इस जीत के बाद अब उनके निर्विरोध उपप्रधान बनने का रास्ता साफ हो गया है।
प्रधान और उपप्रधान दोनों पद कांग्रेस के खाते में
इससे पहले शुक्रवार को श्रीमाधोपुर पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए चुनाव हुआ था। कांग्रेस की भंवरी कुमावत ने 18 मत हासिल कर प्रधान पद पर जीत दर्ज की थी।
अब सरिता जाट के निर्विरोध उपप्रधान चुने जाने के साथ ही श्रीमाधोपुर पंचायत समिति में प्रधान और उपप्रधान, दोनों पद कांग्रेस के पास होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2578879
