[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुमन कंवर पहली बार बावड़ी पहुंचीं:जेसीबी से बरसाए फूल, 51-51 हजार की माला भेंट की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुमन कंवर पहली बार बावड़ी पहुंचीं:जेसीबी से बरसाए फूल, 51-51 हजार की माला भेंट की

नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुमन कंवर पहली बार बावड़ी पहुंचीं:जेसीबी से बरसाए फूल, 51-51 हजार की माला भेंट की

सीकर : सीकर जिला परिषद के वार्ड 21 से नवनिर्वाचित भाजपा सदस्य सुमन कंवर पहली बार अपने गांव बावड़ी पहुंचीं। ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर जीत की बधाई दी। इस दौरान गांव में आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। बावड़ी पहुंचने पर सुमन कंवर ने बालाजी मंदिर सहित तेजाजी, रामदेवजी, ठाकुरजी और झुंझारजी महाराज के मंदिरों में धोक लगाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। बस स्टैंड पर दो जेसीबी मशीनों से उन पर और उनके पति बजरंग सिंह पर फूल बरसाए गए।

ग्रामीणों ने चुनरी ओढ़ाकर और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान तीन अलग-अलग समूहों की ओर से 51-51 हजार रुपये की नोटों की मालाएं पहनाई गईं। सुमन कंवर ने जीत का श्रेय क्षेत्रवासियों के विश्वास और आशीर्वाद को देते हुए विकास कार्यों, जनसमस्याओं के समाधान और जनता की आवाज जिला परिषद तक पहुंचाने को प्राथमिकता बताया। समारोह में जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77