पलसाना में कांग्रेस की प्रभा देवी प्रधान बनीं:समर्थन में 11 वोट मिले; भाजपा की जमना देवी को हराया; समर्थकों में खुशी
पलसाना में कांग्रेस की प्रभा देवी प्रधान बनीं:समर्थन में 11 वोट मिले; भाजपा की जमना देवी को हराया; समर्थकों में खुशी
रानौली : पलसाना पंचायत समिति प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रभादेवी ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जमना देवी को 3 वोटों से हराया। प्रभादेवी को 11 वोट मिले, जबकि जमना देवी को 8 वोट प्राप्त हुए। जमना देवी गत विधानसभा चुनाव में दांतारामगढ़ से भाजपा प्रत्याशी रहे गजानंद कुमावत की पत्नी हैं। वे वार्ड नंबर 19 से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीतकर आई थीं। वहीं प्रभादेवी वार्ड नंबर 18 से निर्वाचित हुई थीं।
चुनाव में पंचायत समिति के सभी 19 सदस्यों ने मतदान किया। परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार सैनी ने प्रभादेवी को प्रमाण पत्र सौंपा। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में उन्हें घर ले जाया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2577038


