कंचनपुर में बाल विवाह रोकने का महिलाओं ने लिया संकल्प:कुप्रथा के खिलाफ जागरूकता फैलाने का लिया संकल्प
कंचनपुर में बाल विवाह रोकने का महिलाओं ने लिया संकल्प:कुप्रथा के खिलाफ जागरूकता फैलाने का लिया संकल्प
श्रीमाधोपुर : कंचनपुर कस्बे के सीताराम जी मंदिर में महिला अधिकारिता विभाग की ओर से ग्रामीण महिलाओं की बैठक आयोजित की गई। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित बैठक में महिलाओं ने बाल विवाह रोकने और समाज को इस कुप्रथा से मुक्त बनाने की शपथ ली। ग्राम साथिन चंचल शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को शपथ दिलाई। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए इसे रोकने के लिए जागरूकता फैलाने की अपील की। बैठक में मंजू देवी, सुमन शर्मा, जमना देवी, ममता और किरण देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने बाल विवाह रोकने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2577038


