संविधान दिवस पर जिलेभर में गूंजी प्रस्तावना, कलेक्टर ने दिलाई संविधान की शपथ
संविधान दिवस पर जिलेभर में गूंजी प्रस्तावना, कलेक्टर ने दिलाई संविधान की शपथ
सीकर : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिलेभर के राजकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला परिषद सभागार के बाहर जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाते हुए संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों के अनुरूप अपने राजकीय दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया।
वहीं, कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) भावना शर्मा एवं उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाया।
संविधान की मूल भावना के अनुरूप कार्य करना सभी की जिम्मेदारी : शर्मा
अतिरिक्त जिला कलेक्टर भावना शर्मा ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि संविधान देश का सर्वोच्च कानून है, जिसके आधार पर देश और राज्य की शासन व्यवस्था संचालित होती है। संविधान की प्रस्तावना में उसके मूल सिद्धांतों और आदर्शों का सार समाहित है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक, विशेषकर राजकीय सेवाओं में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की जानकारी होना आवश्यक है। संविधान के प्रति जागरूक रहने के साथ उसकी मूल भावना के अनुरूप कार्य करना सभी की जिम्मेदारी है।
सरकारी कार्यालयों से विद्यालयों तक हुआ सामूहिक वाचन
संविधान दिवस पर वन विभाग, जिला उद्योग केंद्र, जिला रसद कार्यालय, जलदाय विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जल संसाधन विभाग, श्री कल्याण अस्पताल, रोडवेज कार्यालय, नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं सहित विभिन्न राजकीय कार्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।
इसके अलावा जिलेभर के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में भी संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान संवैधानिक आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2573968
