[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वस्त्र उद्योग इकाइयों को ऑनलाइन जमा करना होगा सांख्यिकीय विवरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

वस्त्र उद्योग इकाइयों को ऑनलाइन जमा करना होगा सांख्यिकीय विवरण

वस्त्र मंत्रालय ने शुरू किया टीएसआरएस पोर्टल, मासिक और वार्षिक विवरण समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश

सीकर : वस्त्र उद्योग से संबंधित आंकड़ों के संकलन और प्रबंधन को सुगम बनाने के लिए भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय ने ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत पंजीकृत वस्त्र उद्योग इकाइयों को टीएसआरएस पोर्टल के माध्यम से मासिक एवं वार्षिक सांख्यिकीय विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विकास सिहाग ने बताया कि वस्त्र मंत्रालय ने अगस्त 2026 में वस्त्र सांख्यिकीय प्रतिफल प्रणाली (टीएसआरएस) पोर्टल शुरू किया था। इसके माध्यम से कारखाना अधिनियम, 1948 के तहत पंजीकृत वस्त्र उद्योग इकाइयां अपना मासिक एवं वार्षिक सांख्यिकीय विवरण ऑनलाइन जमा कर सकेंगी।

उद्योग इकाइयों को दी जाएगी पोर्टल की जानकारी

उद्योग विभाग की ओर से संबंधित इकाइयों को पोर्टल के उपयोग की प्रक्रिया समझाई जाएगी। इसके लिए पोर्टल पर उपलब्ध उपयोगकर्ता पुस्तिका एवं प्रशिक्षण वीडियो की सहायता ली जाएगी। उद्योग विभाग ने संबंधित वस्त्र उद्योग इकाइयों से निर्धारित समय सीमा में आवश्यक सांख्यिकीय विवरण ऑनलाइन प्रस्तुत करने की अपील की है। इस व्यवस्था से वस्त्र उद्योग से जुड़े आंकड़ों के संकलन और प्रबंधन में आसानी होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77