सड़क के बीचोंबीच खड़े बिजली के पोल दे रहे हादसों को न्योता, विभाग बेखबर
दूधवा से रंवा तक 25 से 30 बिजली के पोल सड़क के बीच में बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ. अनिल शर्मा
शिमला : मेहाड़ा से शिमला होते हुए रंवा तक सड़क का नवनिर्माण कार्य चल रहा है। सड़क के बीचोंबीच खड़े बिजली के पोल अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। सड़क पर जगह-जगह बिजली के पोल खड़े दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में वाहन चालकों को इनसे बचकर निकलना पड़ रहा है। जरा सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों के अनुसार, दूधवा से लेकर रंवा तक करीब 25 से 30 बिजली के पोल सड़क के बीचोंबीच आ रहे हैं। सड़क का नवनिर्माण और चौड़ाई बढ़ने के बाद ये मुख्य सड़क के बीच में आ गए हैं। हैरानी की बात यह है कि सड़क निर्माण का काम आगे बढ़ रहा है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से इन पोल को हटाने के लिए अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
रात के समय बना रहता है हादसे का खतरा
सड़क के बीचोंबीच खड़े बिजली के पोल दिन में तो दिखाई दे जाते हैं, लेकिन रात के समय वाहन चालकों के लिए इनसे टकराने का खतरा और बढ़ जाता है। खासकर तेज गति से आने वाले वाहन, दोपहिया वाहन और अनजान राहगीर इन पोल की चपेट में आ सकते हैं। सड़क पर अचानक सामने आने वाले पोल से बचने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होने की आशंका भी बनी रहती है।
बार-बार शिकायत, फिर भी विभाग मौन
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के इन पोल को हटवाने के लिए कई बार संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है और अधिकांश काम पूरा होने को है तो बिजली विभाग इन पोल को हटाने में देरी क्यों कर रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि सड़क के बीचोंबीच आ रहे सभी बिजली के पोल को प्राथमिकता से हटवाकर सड़क के किनारे शिफ्ट करवाया जाए, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके। लोगों का कहना है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय विभाग को समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2573816
