महिला कांग्रेस की खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष रीना शर्मा ने कोमल भंवरिया को जिला प्रमुख बनने पर दी बधाई
मात्र 22 वर्ष की उम्र में जिला प्रमुख बनकर कोमल भंवरिया ने रचा इतिहास, रीना शर्मा बोलीं- उनके नेतृत्व में जिले के विकास को मिलेगी गति
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ. अनिल शर्मा
शिमला : इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी कोमल भंवरिया के झुंझुनू जिला प्रमुख बनने पर महिला कांग्रेस की खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष रीना शर्मा के नेतृत्व में मिठाई बाटकर खुशी जताई। रीना शर्मा ने कहा कि मात्र 22 वर्ष की उम्र में जिला प्रमुख बनकर कोमल भंवरिया ने इतिहास रच दिया है। यह युवाओं और महिलाओं के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कोमल भंवरिया को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का भी आभार जताया। रीना शर्मा ने कहा कि कोमल भंवरिया के जिला प्रमुख बनने से जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्हें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान होगा और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। कोमल भंवरिया के जिला प्रमुख बनने पर युवा कांग्रेस नेता राजेंद्र यादव, पूर्व सरपंच डॉ. किशोरी लाल यादव, अभिमन्यु कौशिक, ताराचंद दुधिया, अनिल शर्मा दलोता सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दीं है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2573817

