डंपिंग यार्ड की समस्या पर लोगों ने प्रदर्शन किया:कमिश्नर ने स्टाफ बदला, दो कर्मचारियों को सस्पेंड किया
डंपिंग यार्ड की समस्या पर लोगों ने प्रदर्शन किया:कमिश्नर ने स्टाफ बदला, दो कर्मचारियों को सस्पेंड किया
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में नगर परिषद के डंपिंग यार्ड में फैली अव्यवस्था और कचरे में लगाई जाने वाली आग की समस्या को लेकर ठरड़ा रोड समेत आसपास के लोगों ने बुधवार को नगर परिषद कमिश्नर के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
वार्ड 47 के पार्षद महेश सांसी के नेतृत्व में लोगों ने लम्बे समय से चली आ रही समस्या को लेकर खरी खोटी सुनाई। लोगों का कहना था कि डंपिंग यार्ड में परिषद के स्टाफ ड्यूटी नहीं करते। साथ ही कचरे में बार-बार आग लगा देने से आसपास 2 किलोमीटर के क्षेत्र में जबरदस्त प्रदूषण होता है।
कचरे में लगी आग देर रात तक नहीं बुझाई जा सकी
पार्षद ने बताया कि मंगलवार की शाम कचरे में लगी आग देर रात तक नहीं बुझाई जा सकी। जिसके चलते आसपास रहने वाले बुजुर्गों बीमार लोगों और बच्चों को भारी परेशानी हुई। पार्षद ने बताया कि नगर परिषद कमिश्नर को बार-बार फोन करने के बावजूद वह फोन नहीं उठाते।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कमिश्नर और पार्षद के बीच गरमा गर्मी भी हो गई। मामला बढ़ता देख सभापति मदनलाल गुलेरिया भी पहुंचे। इस दौरान एसआई ओमप्रकाश स्वामी को मौके पर बुलाकर डंपिंग यार्ड में लगे स्टाफ बारे में जानकारी ली।
दो कर्मचारियों को सस्पेंड किया
बातचीत के बाद कमिश्नर ने तुरंत आदेश जारी कर ड्यूटी पर लापरवाही करने वाले दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। वहीं नया स्टाफ लगाकर भविष्य में आग नहीं लगाए जाने के लिए पाबंद कर डंपिंग यार्ड में सुचारू कार्य के लिए निर्देशित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2570286


